Bhooth Bangla Postponed: धुरंधर 2 की सुनामी से बचने के लिए आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट

Bhooth Bangla Postponed: अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल ‘भूत बंगला’ की रिलीज और ट्रेलर को लेकर ऑफिसियल तौर पर बदलाव किए गए हैं. ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी को देखते हुए मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है जिससे अक्षय के फैंस थोड़े नाराज हो सकते हैं. क्योंकि भूत बंगला के लिए उन्हें और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

हाल ही में ‘वैराइटी इंडिया’ (Variety India) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि एकता कपूर और प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब यह फिल्म 10 अप्रैल के बजाय 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Bhooth Bangla Motion Poster

Bhooth Bangla Postponed due to Dhurandhar 2

धुरंधर 2 की वजह से लेना पड़ा फैसला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. क्योकि ये अक्षय की मच अवेटेड फिल्मों में से एक जिसका ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है. इसलिए मेकर्स इसके लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते.

Also Read : Project Hail Mary Movie Review in Hindi: ‘धुरंधर 2’ के लिए इसे बिलकुल भी मिस ना करें

रिपोर्ट के मुताबिक, शोभा कपूर और एकता कपूर का मानना है कि इस तरह के फैसलों में अहंकार नहीं लाना चाहिए. इससे पहले यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने भी आदित्य धर की इस फिल्म से टकराव टाला था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DNA India (@dna_india)

वैसे देखा जाए तो 17 अप्रैल को कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे ‘भूत बंगला’ को ज्यादा स्क्रीन्स और बेहतर बिजनेस मिलने की उम्मीद की जा रही है.

फिल्म की रिलीज डेट बदलने की वजह से इसके ट्रेलर लांच में भी बदलाव किया जा सकता है. क्योंकि पहले इस फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को आने वाला था, जिसे अब फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है. अब फिल्म का ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज और ट्रेलर के बीच का समय कम हो ताकि ‘हाइप’ बनी रहे.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से अक्षय कुमार स्टारिंग भूत बंगला के मेकर्स का ये फैसला सही है या गलत? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment