Dhurandhar 2 में होगा URI का क्रॉसओवर? Vicky Kaushal और Yami Gautam के कैमियो ने बढ़ाया रोमांच!

Dhurandhar 2 – URI Crossover: यह खबर सुनकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है! ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ केवल एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक ‘सिनेमैटिक यूनिवर्स’ बनता नजर आ रहा है. आदित्य धर अपनी इस फिल्म में जिस तरह से यामी गौतम और विक्की कौशल को ला रहे हैं, वह मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म के कैमियो वाले रोल्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल की एंट्री केवल छोटी सी झलक नहीं, बल्कि कहानी का एक अहम हिस्सा होगी.

dhurandhar 2 trailer

Dhurandhar 2 – URI Crossover

कहानी का टर्निंग पॉइंट

‘बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड’ की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम का किरदार फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण हॉस्पिटल सीन में दिखाई देगा. बताया गया है कि यह सीन महज़ एक कैमियो नहीं है, बल्कि फिल्म के लिए एक बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा.

इसके अलावा ये भी बताया है कि यामी का किरदार किसी बड़े राज से पर्दा उठाएगा या फिर फिल्म के हीरो हमजा (रणवीर सिंह) के मिशन को एक नई दिशा देगा.

Dhurandhar

Dhurandhar 2 OTT Release: जानिए कब और किस प्लेटफोर्म पर आएगी Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2?

मेजर विहान सिंह शेरगिल’ की शानदार वापसी

सबसे बड़ा धमाका विक्की कौशल के कैमियो को लेकर है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल कोई नया किरदार नहीं, बल्कि 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ के अपने मशहूर किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल के रूप में वापसी करेंगे.

फिल्म में उनके कुछ जबरदस्त एक्शन सीन्स भी होंगे. हालांकि, यह अभी साफ़ नहीं है कि पर्दे पर उनका और रणवीर सिंह का सामना होगा या नहीं, लेकिन उनकी मौजूदगी ‘धुरंधर’ की दुनिया को ‘उरी’ से जोड़ देगी.

क्या होगा ‘धुरंधर 2’ का प्लॉट?

फिल्म की कहानी ‘रहमान डकैत’ की मौत के बाद की घटनाओं पर आधारित है. इसमें जसकीरत सिंह रंगी यानि कि रणवीर सिंह के हमज़ा अली मज़ारी बनने के पीछे के संघर्ष और धोखे को दिखाया जाएगा. फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज भी अपने खौफनाक अवतारों में नजर आयेंगे. इसके अलावा, इमरान हाशमी की एंट्री की भी खबरें हैं, जोकि फिल्म में बड़े साहब के रोल में नजर आ सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment