कमल हासन और रजनीकांत की जोड़ी ने हिलाया इंटरनेट: ‘KH x RK’ के प्रोमो ने पूछा सबसे बड़ा सवाल-असली हीरो कौन?

Kamal Haasan and Rajinikanth: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता—कमल हासन और रजनीकांत के फैंस के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. लगभग 47 सालों के लंबे इंतजार के बाद, ये दोनों दिग्गज एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.

Kamal Haasan and Rajinikanth comes together after 47 Years

साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स, कमल हासन और रजनीकांत, एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फेमस डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार (Jailer फेम) की अगली फिल्म में ये दोनों दिग्गज साथ नज़र आएंगे. इस फिल्म का टाइटल फिलहाल ‘KH x RK’ रखा गया है और आज एक बेहद ही मज़ेदार और ‘स्वैग’ से भरे प्रोमो के साथ इसकी ऑफिसियल घोषणा हो चुकी है.

प्रोमो की झलक: कौन है असली हीरो?

रेड जायंट मूवीज (Red Giant Movies) द्वारा जारी किया गया यह प्रोमो नेल्सन के सिग्नेचर ‘डार्क ह्यूमर’ और ‘स्वैग’ से भरा है. वीडियो की शुरुआत में नेल्सन काफी उलझन में नज़र आते हैं कि वे पहले किसके पास जाएं—कमल हासन के पास या रजनीकांत के पास.

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह का नया लुक हिला देगा बॉक्स ऑफिस, जानें कब होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर लॉन्च?

मज़ेदार नोकझोंक

प्रोमो में दिखाया गया है कि जब नेल्सन दोनों को उनके आउटफिट्स चुनने में मदद करते हैं, तो दोनों स्टार्स एक-दूसरे की पसंद से अलग चीज़ें चुनते हैं, जिससे उनके बीच की पुरानी ‘प्रतिद्वंद्विता’ को मज़ाकिया अंदाज़ में पेश किया गया है.

दबदबा और स्वैग

इसके बाद दोनों दिग्गज सितारों को बेहद स्टाइलिश और रेट्रो लुक में एक कार गैराज की ओर बढ़ते दिखाया गया है, जहाँ विदेशी मॉडल्स उन्हें देखकर दंग रह जाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Red Giant Movies (@redgiantmovies_)

Jr NTR-Prashanth Neel की फिल्म का टाइटल हुआ फाइनल? Ram Charan की इस फिल्म से है कनेक्शन

सबसे बड़ा सवाल

प्रोमो के अंत में म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर अपने स्पेशल ‘थीम म्यूजिक’ के बारे में बात करते हैं, लेकिन कमल और रजनी उन्हें रोककर नेल्सन से एक ही सवाल पूछते हैं— “इस फिल्म का असली हीरो कौन है?” नेल्सन इस सवाल पर हैरान रह जाते हैं और यहीं प्रोमो खत्म हो जाता है.

आपको बता दें कि यह फिल्म केवल स्टार कास्ट की वजह से ही नहीं बल्कि इसके पीछे की तकनीकी टीम की वजह से भी चर्चा में है. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर गानों की मशीन अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं. सिनेमैटोग्राफी की बात करें तो इसकी कमान दिग्गज राजीव मेनन संभालेंगे.

प्रोडक्शन की बात करें तो इसे उदयनिधि स्टालिन की रेड जायंट मूवीज द्वारा बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है.

एक लंबे अंतराल का अंत

आपको बता दें कि कमल हासन और रजनीकांत आखिरी बार 1979 में आई फिल्म ‘अलाउद्दीनम अठबुथा विलक्कम’ में एक साथ मेन लीड में नजर आये थे. हालांकि, वे कई सालों से निजी तौर पर गहरे दोस्त रहे हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें एक साथ नहीं देखा गया. लेकिन अब इन्हें एक साथ देखना किसी सपने के सच होने जैसा है. फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है.

Special Request:

दोस्तों, रजनीकांत और कमल हासन की आने वाली इस फिल्म की अनाउंसमेंट विडियो आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment