Prabhas in Mahakali: प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) के अगले पार्ट ‘महाकाली’ (Mahakali) को लेकर गलियारों में काफी हलचल है. ‘हनु-मान’ की जबरदस्त सफलता के बाद प्रशांत वर्मा अब एक महिला सुपरहीरो की कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें कई बड़े सरप्राइज छिपे हुए हैं.
प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ इन दिनों टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म से जुड़े हालिया घटनाक्रम बताते हैं कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक और मील का पत्थर साबित होने का दम खम रखती है.
Prabhas in Mahakali
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह जोरों पर है कि सुपरस्टार प्रभास इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण कैमियो करते नजर आएंगे. ताजा खबरों के अनुसार, प्रभास ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है. हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फैंस का मानना है कि उनका रोल PVCU के भविष्य के लिए बहुत अहम हो सकता है.
🚨 PRABHAS IN THE PVCU? 🚨
Huge rumors are swirling that the Rebel Star #Prabhas has a cameo in Prasanth Varma’s #Mahakali! 📽️⚡️
Reports even suggest he’s ALREADY completed shooting his portions. 🎬😱 With #BhoomiShetty in the lead and #AkshayeKhanna in a key role, the scale… pic.twitter.com/s9gYz7e820
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) March 29, 2026
अक्षय खन्ना का होगा अहम किरदार
‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय खन्ना अब ‘महाकाली’ के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में वे असुरगुरु शुक्राचार्य की एक दमदार भूमिका में नजर आएंगे. प्रशांत वर्मा ने हाल ही में अक्षय खन्ना के जन्मदिन पर जानकारी साझा की कि अक्षय ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म के सेट से उनकी एक बीटीएस (BTS) तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें उनका लुक काफी दमदार नजर आ रहा है.
Also Read : Bhooth Bangla Postponed: धुरंधर 2 की सुनामी से बचने के लिए आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट
महाकाली के बारे में
इस फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म ने शूटिंग के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. अब टीम हैदराबाद में अपने आखिरी 40 दिनों के शेड्यूल में बीजी है. कन्नड़ अभिनेत्री भूमि शेट्टी फिल्म में ‘महाकाली’ का लीड किरदार निभा रही हैं. उनका ‘काली’ वला अवतार पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
इस फिल्म का डायरेक्शन पूजा अपर्णा कोल्लूरु कर रही हैं, जबकि प्रशांत वर्मा इसके ‘शो-रनर’ और राइटर हैं. फिल्म का म्यूजिक स्मरण साई ने दिया है. अक्षय खन्ना की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी बड़े पैमाने पर रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म के 2026 के फर्स्ट हाफ के बाद रिलीज की जा सकती है.
Special Request:
दोस्तों, आपके हिसाब से महाकाली में प्रभास का किरदार कैसा होगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.