Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही सुनामी ला दी है. ट्रेलर के बाद अब फैंस इसकी ओटीटी (OTT) रिलीज और म्यूजिक राइट्स को लेकर काफी उत्साहित हैं.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, और अब इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
🚨 DHURANDHAR 2 OTT UPDATE! 🏛️📱
The digital destination for #DhurandharTheRevenge is officially Jio Hotstar! 🛡️⚡
The film is expected to drop on OTT roughly 45-60 days after its March 19 theatrical release. Get ready for the Hamza storm at home! 🍿🎬#RanveerSingh… pic.twitter.com/U0eNKZDEOV
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) March 9, 2026
Dhurandhar 2 OTT Release Update
फिल्म के ट्रेलर के अंत में मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर JioHotstar हैं. हालांकि अभी ओटीटी रिलीज की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद इसे स्ट्रीम किया जाएगा.
आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आया था, लेकिन इस बार जियो स्टूडियोज ने इसे अपने ही प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रखने का फैसला किया है.
Dhurandhar 2 ने रिलीज से 8 दिन पहले ही रचा इतिहास; तोड़ दिया ‘स्त्री 2’ का ये रिकॉर्ड
म्यूजिक लेबल में हुआ बदलाव
फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी एक बड़ा अपडेट है. ‘धुरंधर’ के म्यूजिक राइट्स Saregama के पास थे, लेकिन इस बार सीक्वल के राइट्स दिग्गज कंपनी T-Series ने खरीदे हैं. इसका मतलब है कि इस बार हमें टी-सीरीज के बैनर तले धमाकेदार गाने और बैकग्राउंड स्कोर सुनने को मिलेगा.

एडवांस बुकिंग में ‘स्त्री 2’ को पछाड़ा
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है:
- पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पेड प्रीव्यू के लिए अब तक लगभग 2,00,000 टिकटें बेच दी हैं, जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है.
- नया रिकॉर्ड: इसके साथ ही इसने ‘स्त्री 2’ (8.75 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी पेड प्रीव्यू वाली फिल्म भी बन गई है.
फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी
सीक्वल में ऑडियंस जसकीरत सिंह रंगी के ‘हमज़ा अली मज़ारी’ बनने के पीछे की खौफनाक बैकस्टोरी देखेंगे. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे कई सितारे नजर आयेंगे. आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी एक ही अथ रिलीज होगी.
Special Request:
दोस्तों, आपके हिसाब से धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.