Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह का नया लुक हिला देगा बॉक्स ऑफिस, जानें कब होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर लॉन्च?

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) का ट्रेलर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. वैसे भी आप में से काफी लोग जानते होंगे कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की टक्कर यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ होने वाली है. हाल ही में टॉक्सिक का टीज़र रिलीज किया गया जिसे ऑडियंस की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिला है. अब सभी की निगाहें दोनों फिल्मों के ट्रेलर पर हैं.

Dhurandhar 2 Trailer Update

भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. पिंकविला (Pinkvilla) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद दमदार ट्रेलर तैयार कर लिया है, जोकि पहले पार्ट से भी ज्यादा भव्य और खूँखार होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

रणवीर सिंह का ‘फियर्स’ ट्रांसफॉर्मेशन

ट्रेलर को लेकर चल रही चर्चाओं में सबसे ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह के लुक पर है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ट्रेलर में रणवीर का ‘लयारी के राजा’ (Lyari’s King) वाला अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग अभी से हैरान हैं. यह कहा जा रहा है कि ट्रेलर को इस तरह से एडिट किया गया है कि वह फिल्म के मुख्य सस्पेंस को छुपाते हुए भी दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देगा.

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

जानकारी के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. यह तारीख इसलिए चुनी गई है ताकि फिल्म की रिलीज से पहले फैंस के बीच जबरदस्त ‘हाइप’ बनाई जा सके और फिल्म को एक शानदार ओपनिंग मिले. वैसे भी धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद से साफ़ जाहिर है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग करने वाली है.

Jr NTR-Prashanth Neel की फिल्म का टाइटल हुआ फाइनल? Ram Charan की इस फिल्म से है कनेक्शन

पहले भाग से भी बड़ी और भव्य

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी, इमोशनल और एक्शन से भरपूर होने वाली है. फिल्म में नई लोकेशन्स और ऐसी कहानियों को जोड़ा गया है जिनका अभी तक जिक्र भी नहीं हुआ है. फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अपनी भूमिकाओं को और भी गहराई से निभाते नजर आएंगे.

अक्षय खन्ना की वापसी

पहले पार्ट में आपने अक्षय खन्ना के किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था लेकिन उनके किरदार को मरते हुए भी देखा था. अब पब्लिक की भारी डिमांड के चलते दूसरे पार्ट में भी अक्षय खन्ना को दिखाने की उम्मीद जताई जा रही है. हो ना हो अक्षय खन्ना की पिछली जिंदगी को लेकर कुछ सीन धुरंधर 2 में दिखाए जा सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, धुरंधर 2 और टॉक्सिक में से आप कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment