Salman Khan का धमाकेदार कमबैक: Nayanthara और Samantha के साथ ‘पैन-इंडिया’ और ‘सुपरहीरो’ फिल्मों की तैयारी

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 2026 में कुछ बहुत ही अलग प्रोजेक्ट्स के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. इन सभी प्रोजेक्ट्स में बारे में जानकर ऐसा लग रहा है कि उनका शानदार कमबैक हो सकता है. सलमान खान, साउथ इंडियन सिनेमा की 2 दिग्गज अभिनेत्रियों—नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु—के साथ हाई-प्रोफाइल फिल्मों में नजर आएंगे.

Salman Khan pairs with Samantha and Nayanthara along with Vamshi Paidipally and Raj & DK

दिल राजू और वम्शी पेडिपल्ली के साथ पैन-इंडिया एक्शन फिल्म

सलमान खान की पहली बड़ी फिल्म एक पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसे साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू बना रहे हैं.

    • डायरेक्टर: ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वम्शी पेडिपल्ली इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे.
    • लीड एक्ट्रेस: रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की दौड़ में सबसे आगे हैं. अगर यह जोड़ी कन्फर्म होती है, तो ‘जवान’ के बाद नयनतारा की यह दूसरी बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी.
    • शूटिंग: इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 तक शुरू होने की उम्मीद की जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Mrithyunjay Movie Review in Hindi: शोक संदेशों के पीछे छुपा राज ढूँढने निकले Sree Vishnu, क्या सुलझ पाएगी ये खूनी गुत्थी?

राज एंड डीके के साथ ‘सुपरहीरो’ प्रोजेक्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान पहली बार सुपरहीरो जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं. ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर की मशहूर जोड़ी राज और डीके के साथ उनकी बातचीत चल रही है.

    • फिल्म का कॉन्सेप्ट: यह हॉलीवुड फिल्म ‘हैनकॉक’ (Hancock) की तरह एक “क्वर्की” और हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो फिल्म होगी.
    • लीड एक्ट्रेस: इस फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु का नाम चर्चा में है. सामंथा और राज-डीके की जोड़ी पहले भी ‘सिटाडेल: हनी बनी’ और ‘फैमिली मैन 2’ में कमाल दिखा चुकी है.
    • शादी के बाद नया मोड़: दिसंबर 2025 में सामंथा और डायरेक्टर राज निदिमोरु की शादी के बाद, यह उनकी पहली बड़ी प्रोफेशनल पार्टनरशिप होगी.
    • शूटिंग: रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Subedaar Movie Review in Hindi: रिटायर्ड फौजी के रोल में दमदार लगे अनिल कपूर लेकिन यहाँ हुई चूक

सलमान खान की आने वाली फिल्में

इन सब के अलावा सलमान खान की आने वाली फिल्मों में एक नाम बैटल ऑफ़ गलवान (Battle of Galwan) का भी है जिसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सलमान एक फौजी के अवतार में नजर आएंगे.

आपको बता दें कि सलमान अब पूरी तरह से ‘पैन-इंडिया’ ट्रेंड को अपना रहे हैं, जिससे वो नार्थ और साउथ दोनों क्षेत्रों की ऑडियंस को थियेटरों में खींच सकें.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से सलमान खान की आने इन सभी फिल्मों में से कौन सी फिल्म से उनका शानदार कमबैक हो सकता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment