Salman Khan-Vamshi Paidipally: सलमान और वामशी की एक्शन फिल्म पर लगी मुहर, जानिए कब से होगी शूटिंग शुरू?

Salman Khan-Vamshi Paidipally Film: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान के फैंस के लिए आज एक बहुत बड़ी ऑफिसियल जानकारी सामने आई है. हफ़्तों की अटकलों के बाद, सुपरस्टार सलमान खान और नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली का मेगा कोलैबोरेशन अब कन्फर्म हो गया है.

सलमान खान एक बार फिर अपने उस अंदाज़ में लौटने के लिए तैयार हैं जिसे उनके फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं—प्योर कमर्शियल एक्शन! दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर तले बनने वाली इस अनटाइटल फिल्म ने अभी से बॉक्स ऑफिस के समीकरणों को गरम हवा दे दी है.

Also Read : Prabhas in Mahakali: PVCU के अगले पार्ट महाकाली में हुई Prabhas की शानदार एंट्री

Salman Khan-Vamshi Paidipally New Project

शूटिंग शेड्यूल: फिल्म की शूटिंग 14 अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है. इसके लिए मुंबई के गोरेगांव स्थित SRPF ग्राउंड में एक ‘मिनी सिटी’ (Mini-City) जैसा विशाल सेट बनाया जा रहा है, जो एक हाई-कॉन्फ्लिक्ट ज़ोन को दिखायेगा.

ईद 2027 का धमाका: मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. सलमान खान के लिए ईद हमेशा से ही रिकॉर्ड-तोड़ बॉक्स ऑफिस का समय रहा है. इसलिए अनुमान है कि ये फिल्म भी अगले साल ईद पर आ जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

स्टार कास्ट: ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) में लीड में नजर आ सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब सलमान और नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही हिया.

वैसे आपको बता दें कि ‘महर्षि’ और ‘वारिसू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वामशी पैदीपल्ली इस फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं.

Also Read : Bhooth Bangla Postponed: धुरंधर 2 की सुनामी से बचने के लिए आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट

नया अवतार: निर्देशक का लक्ष्य सलमान खान को एक ऐसे Never-Seen-Before अवतार और लुक में पेश करना है, जो उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग होगा.

इमोशनल कोर: यह केवल एक मार-धाड़ वाली फिल्म नहीं होगी, बल्कि वामशी की पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा.

सलमान खान की आने वाली फिल्में

फिलहाल सलमान खान की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो उनके पास एक प्रोजेक्ट ‘मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस’ है. इसके अलावा, चर्चा है कि वामशी पैदीपल्ली की फिल्म के बाद सलमान, राज और डीके (Raj & DK) के एक कॉमिक-एक्शन सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, Salman Khan-Vamshi Paidipally के इस प्रोजेक्ट के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment