Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं! ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अब इसके दूसरे और लास्ट पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर तबाही मचाने को पूरी तरह तैयार है.
Dhurandhar 2 Trailer Big Update
साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सुपरस्टार रणवीर सिंह ने ऑफिसियल तौर पर घोषणा कर दी है कि उनकी आने वाली स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल यानि कि 7 मार्च (शनिवार) को सुबह ठीक 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर मची हलचल
रणवीर सिंह ने फिल्म का एक नया और दमदार पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “Brace Yourself” (खुद को संभाल लें). इस छोटे लेकिन प्रभावशाली संदेश ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है. ट्रेलर लॉन्च का समय (11:01 AM) भी काफी सोच-समझकर तय किया गया है, जो फिल्म की ग्रैंड प्रमोशनल स्ट्रेटजी का हिस्सा लग रहा है.
Subedaar Movie Review in Hindi: रिटायर्ड फौजी के रोल में दमदार लगे अनिल कपूर लेकिन यहाँ हुई चूक
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का रास्ता साफ
फिल्म के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ (Toxic), जो पहले धुरंधर के साथ रिलीज होने वाली थी, अब जून तक के लिए टल गई है. ऐसे में 19 मार्च को रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा और खुला मैदान मिलने वाला है, जिससे फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में क्या होगा खास?
- कहानी की एंडिंग: यह फिल्म ‘धुरंधर’ डुओलॉजी का आखिरी पार्ट है. इसमें जसकीरत सिंह रंगी के ‘हमज़ा अली मज़ारी’ बनने के सफर और लयारी के अंडरवर्ल्ड में उनके खौफनाक बदलाव को गहराई से दिखाया जाएगा.
- दिग्गज सितारों की फौज: रणवीर सिंह के साथ इस बार भी संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी भूमिकाओं को ऊचने लेवल पर ले जाएंगे.
- एक साथ हुई शूटिंग: दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के दोनों भागों की शूटिंग एक ही साथ की गई थी, ताकि कहानी और किरदारों के बीच की निरंतरता बनी रहे.
रिलीज की जानकारी
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है.
Special Request
दोस्तों, आपके हिसाब से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.