Dhurandhar 2 vs Hollywood: ‘धुरंधर 2’ के तूफान के आगे Ryan Gosling की Project Hail Mary ने भी टेके घुटने, नहीं मिल रही स्क्रीन्स

Dhurandhar 2 vs Hollywood: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की सुनामी केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने हॉलीवुड की बड़ी रिलीज ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (Project Hail Mary) के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. दरअसल रयान गोसलिंग स्टारर यह फिल्म अब कल, 26 मार्च 2026 को इंडिया में रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसे स्क्रीन्स के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

जहाँ दुनिया भर में ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ की चर्चा है, वहीं भारत में यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साये में दबती नजर आ रही है. आपको बता दें, पहले यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म से टकराव टालने के लिए इसे एक हफ्ते आगे खिसकाया गया.

Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi

Dhurandhar 2 vs Hollywood Film Project Hail Mary

IMAX को लेकर विवाद

‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ एक ऐसी फिल्म है जिसे खास तौर पर IMAX और प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट्स के लिए शूट किया गया है. लेकिन भारतीय सिनेमाघरों में स्थिति कुछ और ही है. ‘धुरंधर 2’ अभी भी काफी IMAX स्क्रीन्स पर मजबूती से टिकी हुई है. कई ट्रेड जानकारों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ को IMAX पर इतना लंबा समय देना सही नहीं है क्योंकि ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी फिल्म को इन स्क्रीन्स की सबसे ज्यादा जरूरत है.

Dhurandhar 2 को South फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा भरपूर प्यार जबकि Bollywood ने साधी चुप्पी, क्या Ranveer Singh की कामयाबी से डर गई है इंडस्ट्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोजेक्ट हेल मैरी की रिलीज में 24 घंटे से भी कम समय बचा है, लेकिन मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के कई IMAX थिएटर्स में अभी तक इस फिल्म की बुकिंग भी शुरू नहीं हो पाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Project Hail Mary (@projecthailmary)

धुरंधर 2 कर रही जबरदस्त कमाई

‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ पहले 5 दिनों में ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 530 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस भारी डिमांड को देखते हुए थिएटर मालिक हॉलीवुड फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स देने का जोखिम नहीं उठाना चाहते. फिलहाल, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को उम्मीद से काफी कम स्क्रीन्स मिले हैं, जिससे इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर गहरा असर पड़ सकता है.

Special Request:

दोस्तों, Dhurandhar 2 vs Hollywood के बीच आप किसके साथ हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment