Last updated on July 31st, 2026 at 09:15 pm
Battle of Galwan is now Maatrubhumi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली वॉर-ड्रामा फिल्म अब एक नए टाइटल और नई सोच के साथ ऑडियंस के सामने आएगी. मेकर्स ने ऑफिसियल तौर पर घोषणा की है कि ‘Battle of Galwan’ का नाम बदलकर अब ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ कर दिया गया है. इतना ही नहीं इस बदलाव के साथ ही फिल्म का एक बेहद ही प्रभावशाली और ‘इंटेंस’ पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.

Quick Summary:
फिल्म का नया नाम: Maatrubhumi: May War Rest in Peace
पुराना नाम: Battle of Galwan
मुख्य कलाकार: सलमान खान, चित्रांगदा सिंह
डायरेक्टर: अपूर्व लाखिया
आधारित: 2020 गलवान घाटी संघर्ष
रिलीज डेट: जल्द घोषित होगी
Battle of Galwan is now Maatrubhumi
जारी किए गए नए पोस्टर में सलमान खान एक जांबाज ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में उनकी गहरी आँखें, माथे पर लगा गहरा कट और खून से लथपथ हाथ फिल्म की गंभीरता को साफ़ दर्शाते हैं.
इसके अलावा सलमान के हाथ में वही डंडा है जिसे उन्होंने ‘बैटल ऑफ गलवान’ के शुरुआती प्रोमो में पकड़ा था. कटीले तारों से लिपटे इस डंडे को थामे हुए सलमान का लुक वॉर के एक सैनिक के अटूट साहस को बयां करता है.
‘मातृभूमि’ नाम मिट्टी के प्रति जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को ध्यान में रखता है, जबकि टैगलाइन ‘May War Rest in Peace’ युद्ध की तबाही और शांति की अपील का संदेश देती है.
🚨 SALMAN KHAN’S GALWAN FILM HAS A NEW NAME! 🏛️🇮🇳#BattleOfGalwan is now officially #Maatrubhumi: May War Rest in Peace. 🛡️⚡
The new poster reveals an intense, battle-scarred #SalmanKhan holding a barbed-wire baton. A powerful tribute to the heroes of the nation is coming!… pic.twitter.com/a7yeflfqhz
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) March 16, 2026
अरिजित सिंह का आखिरी गाना?
दिलचस्प बात यह है कि ‘मातृभूमि’ इस फिल्म का पहला गाना था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. हिमेश रेशमिया द्वारा बनाए गए इस गाने को अरिजित सिंह ने अपनी आवाज़ दी है. खबरों की मानें तो अरिजित के बॉलीवुड से लंबे ब्रेक पर जाने से पहले यह सलमान खान के साथ उनका आखिरी गाना हो सकता है. अब इसी गाने को फिल्म का ‘टाइटल ट्रैक’ बना दिया गया है.
बैटल ऑफ़ गलवान फिल्म की कहानी
मात्रभूमि फिल्म के बारे में बात करें तो यह साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. Salman Khan फिल्म में Colonel B. Santosh Babu के किरदार में नजर आने वाले हैं.
मात्रभूमि स्टार कास्ट
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मेन रोल में हैं. आपको ये भी बता दें कि यह इन दोनों के साथ में की गई पहली फिल्म है. इनके अलावा फिल्म में मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया भी नजर आएंगे.
फिल्म की रिलीज डेट
पहले ‘मातृभूमि’ 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है. नई रिलीज के बारे में अभी सभी को ऑफिसियल अपडेट का इंतजार है.
Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल
FAQs
Q1. Battle of Galwan का नया नाम क्या है?
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘Battle of Galwan’ का नाम बदलकर अब ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ कर दिया गया है.
Q2. Maatrubhumi: May War Rest in Peace किस घटना पर आधारित है?
यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक लड़ाई पर अधारित प्रेरित है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे.
Q3. Maatrubhumi में Salman Khan किस किरदार में नजर आएंगे?
फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के वीर अधिकारी Colonel B. Santosh Babu का किरदार निभा रहे हैं.
Q4. Maatrubhumi के डायरेक्टर कौन हैं?
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) कर रहे हैं।
Q4. Maatrubhumi की स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
फिल्म में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
Q5. Maatrubhumi की रिलीज डेट क्या है?
फिल्म पहले 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. नई रिलीज डेट का ऑफिसियल ऐलान अभी होना बाकी है.
Special Request:
दोस्तों, सलमान खान की फिल्म मात्रभूमि (Battle Of Galwan) को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.