NTR-Neel Dragon Update: एनटीआर फैंस को लगा बड़ा झटका! अब 2027 में आएगी ड्रैगन

NTR-Neel Dragon Update: जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. म्यूजिक डायरेक्टर रवि बसरूर के हालिया खुलासे ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. ‘मैन ऑफ मासेस’ जूनियर एनटीआर के फैंस जो 2026 में उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक मिली-जुली खबर है. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रवि बसरूर ने ‘वैराइटी इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में एक जानकारी साझा की है कि यह मेगा-प्रोजेक्ट अब 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा.

NTR-Neel Dragon Update

क्यों बढ़ी रिलीज डेट?

पहले इस फिल्म के 25 जून 2026 को रिलीज होने की खबरें थीं, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. रवि बसरूर ने बताया कि फिल्म का काम बहुत ही भव्य पैमाने पर चल रहा है और टीम किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती.

रवि ने कहा,

प्रशांत नील को बखूबी पता होता है कि उन्हें सीन के हिसाब से कैसा म्यूजिक या बैकग्राउंड स्कोर (BGM) चाहिए. वे अपने सीन्स को लेकर बहुत स्पष्ट रहते हैं, इसलिए उनके साथ काम करना हमेशा शानदार होता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीआर और नील दोनों ही फिल्म के आउटपुट को लेकर बहुत ही सीरियस हैं, यही वजह है कि इसके पोस्ट-प्रोडक्शन और विजुअल्स पर और भी ज्यादा समय दिया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmyfigures (@filmyfigures)

Salman Khan का धमाकेदार कमबैक: Nayanthara और Samantha के साथ ‘पैन-इंडिया’ और ‘सुपरहीरो’ फिल्मों की तैयारी

शूटिंग और स्टार कास्ट अपडेट

हाल ही में फिल्म की टीम ने जॉर्डन में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण और हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स की शूटिंग पूरी की है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेन लीड के रूप में नजर आएंगी, जबकि बॉलीवुड के दिग्गज अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं.

टाइटल पर सस्पेंस: हालांकि फिल्म को अस्थायी रूप से ‘ड्रैगन’ (Dragon) कहा जा रहा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘ब्रूस ली’ (Bruce Lee) नाम को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई हैं. मेकर्स ने अभी तक इसके बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है.

फैंस का लंबा इंतजार

साल 2024 में ‘देवरा’ की सफलता के बाद, एनटीआर को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस को अब थोड़ा और लंबा इंतजार करना होगा. लेकिन रवि बसरूर के दावों को मानें, तो यह इंतजार पूरी तरह से सार्थक होगा क्योंकि फिल्म भारतीय सिनेमा के एक्शन स्तर को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है.

Special Request

दोस्तों, एनटीआर की आने वाली फिल्मों में से देवरा 2 और ड्रैगन में से आप कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment