Ustaad Bhagat Singh हुई फ्लॉप, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा

Ustaad Bhagat Singh Box Office: लगातार 2 फ्लॉप फिल्मों—’मिस्टर बच्चन’ और अब ‘उस्ताद भगत सिंह’—के बाद डायरेक्टर हरीश शंकर कटघरे में हैं. भारी-भरकम दावों और पवन कल्याण जैसे मेगास्टार के बावजूद, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ है, उसने ट्रेड पंडितों को चौंका दिया है.

तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर हरीश शंकर के लिए समय काफी कठिन चल रहा है. ‘गब्बर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले हरीश शंकर से ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी और पुराने कंटेंट की वजह से ऑडियंस ने फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया. इसका नतीजा ये निकला है कि मेकर्स को काफी घाटा हो गया है.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Report

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अभी तक कुल 65 करोड़ रूपये के आस पास का कलेक्शन किया है जोकि बेहद ही कम है. इतना ही नहीं फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रूपये बताया गया है. साफ़ जाहिर है कि मेकर्स को इस फिल्म की वजह से काफी घाटा हुआ है. वैसे देखा जाए तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी इसका एक सबसे बड़ा कारण है, क्योंकि इन दिनों जनरेशन की पहली पसंद धुरंधर 2 ही है जोकि हिंदी के अलावा साउथ में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telugu Swaggers (@telugu_swaggers)

Dhurandhar 2 vs Hollywood: ‘धुरंधर 2’ के तूफान के आगे Ryan Gosling की Project Hail Mary ने भी टेके घुटने, नहीं मिल रही स्क्रीन्स

लगातार दूसरा झटका

अगर सिर्फ हरीश शंकर की बात करें तो रवि तेजा स्टारर ‘मिस्टर बच्चन’ की करारी हार के बाद इन्हें एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत थी. ‘उस्ताद भगत सिंह’ के फ्लॉप होने से उनकी ‘मार्केट वैल्यू’ पर गहरा असर पड़ा है.

डिस्ट्रीब्यूटर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स अब उनके काम को बहुत बारीकी से देख रहे हैं. फिल्म के शुरुआती उत्साह के बाद अचानक कलेक्शन का गिरना हरीश शंकर के ‘मेकिंग स्टाइल’ पर सवाल खड़े कर रहा है.

वैसे आपको बता दें कि हरीश के पास 2 और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आ पाई है. उम्मीद की जा रही है कि उनकी अगली फिल्म किसी यंग स्टार के साथ हो सकती है. हालांकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ के नतीजों के बाद कोई भी एक्टर उनके साथ हाथ मिलाने से पहले कई बार जरूर सोचेगा.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण क्या है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment