The Bluff Movie Review in Hindi: हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर एक दमदार एक्शन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं. ‘द ब्लफ’ अमेज़न प्राइम पर आ चुकी है जिसे ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. ‘द ब्लफ’ एक ऐसी कहानी है जो 19वीं सदी के लुटेरों और बदले की आग को दर्शाती है. फिल्म की चर्चा इन दिनों जोरों पर है लेकिन क्या फिल्म वाकई उतनी ही अच्छी है. आइये इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं.
The Bluff Movie Storyline in Hindi: द ब्लफ फिल्म की कहानी
कहानी साल 1846 की है. कैप्टन टी.एच. बॉडेन यानि इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा और उनके चालक दल को क्रूर समुद्री डाकू कैप्टन कॉनर यानि कि कार्ल अर्बन बंदी बना लेता है. कॉनर अपने चोरी हुए सोने की तलाश में है. जब बॉडेन कुछ भी बताने से इनकार कर देता है, तो कॉनर उसके घर यानी ‘केमैन ब्रैक’ द्वीप पर हमला बोल देता है.
वहाँ बॉडेन की पत्नी एर्सल यानि कि प्रियंका चोपड़ा अपने बेटे और ननद के साथ रहती है. जब कॉनर की सेना द्वीप पर कहर बरपाती है, तब एर्सल का एक ऐसा रूप सामने आता है जिसे देख सभी दंग रह जाते हैं. सबको पता चलता है कि एर्सल कोई साधारण स्त्री नहीं, बल्कि अतीत की एक खूँखार समुद्री डाकू है जिसे ‘ब्लडी मैरी’ के नाम से जाना जाता था. इसके बाद शुरू होता है मौत और बदले का असली खेल.
The Bluff Movie Review in Hindi
View this post on Instagram
The Bluff Movie Positive Points : द ब्लफ फिल्म के पॉजिटिव पॉइंट्स
हॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने फिल्म की रफ्तार को काफी तेज रखा है. मात्र 106 मिनट की यह फिल्म पहले ही सीन से दर्शकों को बांधे रखती है. एक्शन सीन आपको बोर नहीं होने देंगे. फिल्म का पायरेट थीम आपको ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन’ की याद दिला सकता है, पर टापू पर बुने गए ये एक्शन इस फिल्म की अलग ही पहचान हैं.
इस फिल्म की असली जान प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं. उन्होंने फिल्म को पूरी तरह अपने कंधों पर उठाया है. एक्शन सीक्वेंस में उनकी एनर्जी और इमोशनल सीन्स में उनकी गहराई काबिल-ए-तारीफ है. इनके अलावा विलेन के रोल में कार्ल अर्बन ने भी बेहतरीन काम किया है और प्रियंका को कड़ी टक्कर दी है.
ग्रेग बाल्डी की सिनेमैटोग्राफी शानदार है, जिन्होंने समुद्री तटों और द्वीप के सीन्स को बेहद ही खूबसूरती से पेश किया है. इसके अलावा फिल्म में हिंसा और काफी खून-खराबा दिखाया गया है, लेकिन यह बहुत ज्यादा विचलित करने वाला नहीं है.
The Bluff Movie Negative Points : द ब्लफ फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
फिल्म की कहानी काफी सिंपल और यूनिक भी नहीं है. इतना ही नहीं कहानी अनुमानित है क्योंकि फिल्म देखते हुए आप आसानी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है. हेनरी जैकमैन का म्यूजिक कुछ खास नहीं है बल्कि औसत है.
Conclusion : निष्कर्ष
‘द ब्लफ’ फिल्म की कहानी के मामले में भले ही कुछ नया ना हो लेकिन प्रियंका चोपड़ा की शानदार परफॉरमेंस के चलते इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है. अगर आप प्रियंका के फैन हैं और समुद्री लुटेरों वाली एक्शन फ़िल्में पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आयेगी.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.