Dhurandhar 2 Runtime: क्या 4 घंटे के करीब होगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2?

Dhurandhar 2 Runtime: ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अब हर किसी की नजरें इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर टिकी हैं. रणबीर सिंह और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की यह जोड़ी 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने की तैयारी में है.

Dhurandhar 2 Runtime Update

साल 2025 में भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद, ‘धुरंधर’ एक बार फिर लौटने के लिए तैयार है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज करीब आ रही है, फैंस के बीच फिल्म के रनटाइम को लेकर चर्चाएं गर्म हैं.

क्या फिल्म होगी और भी लंबी?

सोशल मीडिया और गलियारों में चर्चा है कि ‘धुरंधर 2’ अपने पिछले भाग से भी लंबी हो सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 40 मिनट से लेकर 3 घंटे 50 मिनट तक हो सकता है.

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. गौरतलब है कि पहला भाग लगभग 3 घंटे 34 मिनट लंबा था, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक माना जाता है. अगर ये अफवाहें सच साबित होती हैं, तो ‘धुरंधर 2’ एक एपिक फिल्म जैसा सिनेमाई एक्सपीरियंस होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

The Bluff Movie Review in Hindi: हॉलीवुड में Priyanka Chopra का जलवा, ‘द ब्लफ’ में ‘ब्लडी मैरी’ बनकर मचाया कोहराम

क्यों है फिल्म का इतना क्रेज?

  • बड़ा स्केल: ‘धुरंधर’ ने 2025 में ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर इंडस्ट्री हिट का खिताब हासिल किया था.
  • सितारों की फौज: इस सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगे.
  • कहानी: आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के ‘हमज़ा अली मजारी’ में बदलने की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जो लयारी के अंडरवर्ल्ड पर राज करने की चुनौती से भरपूर होगी.

बॉक्स ऑफिस पर महा-टकराव

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सामना 19 मार्च को सीधे यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है. यह इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर मानी जा रही है. फैंस यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि क्या रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ अवतार फिर से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ पाएगा या नहीं?

Special Request:

दोस्तों, धुरंधर 2 और टॉक्सिक में से आप कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment