OTT पर आने के बाद भी सिनेमाघरों में Dhurandhar का जलवा, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड!

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 में रिलीज की गई थी. फिल्म ऑडियंस को इतना पसंद आई कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक कई बड़े रिकार्ड्स कायम कर चुकी है. इतना ही नहीं तब से लेकर अभी तक फिल्म कई थियेटरों में जमी हुई है और काफी अच्छी कमाई भी कर रही है.

Dhurandhar after OTT Release

आपको बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है. खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल में भी उपलब्ध है, जिसकी वजह से इसे हर तरफ से जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

BookMyShow पर रचा इतिहास

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने BookMyShow पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ‘धुरंधर’ अब इस प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक (58 दिनों तक) ट्रेंड करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

सलमान खान को मुंबई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अभिनव कश्यप पर लगा मानहानि का केस

OTT के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़

आम तौर पर फिल्म OTT पर आने के बाद लोग थिएटर जाना बंद कर देते हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ ऐसा नहीं है. लोग आज भी इसे बड़े पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं. उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारतीय राज्यों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. यह साफ दिखाता है कि अगर कहानी अच्छी हो, तो दर्शक उसे सर-आंखों पर बिठाते हैं.

सीक्वल का इंतजार

अगर आप भी इस फिल्म के फैन हैं, तो तैयार हो जाइए! इसका अगला भाग, ‘धुरंधर पार्ट 2: रिवेंज’, 19 मार्च 2026 को सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

Special Request:

दोस्तों, धुरंधर फिल्म में आपको किसी परफॉरमेंस सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment