Dhurandhar Recap: धुरंधर 2 से पहले देख लीजिये पहले पार्ट में क्या-क्या हुआ? जानिए दूसरे पार्ट में क्या होगा ख़ास?

Dhurandhar Recap: साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, आदित्य धर अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ भारतीय जासूसी थ्रिलर को एक नए लेवल पर ले जा रहे हैं. 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए जसकीरत सिंह रंगी के ‘हमज़ा अली मज़ारी’ बनने के डार्क सफर को दिखाएगी.

साल 2025 में आई ‘धुरंधर’ ने इंडियन स्पाई थ्रिलर फिल्मों की परिभाषा ही बदल कर रख दी. फिल्म का एंड एक ऐसे मोड़ पर हुआ था जिसने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए एक बड़ी बिसात बिछा कर रख दी. अब, 19 मार्च को यह सस्पेंस खत्म होने जा रहा है. आइये धुरंधर 2 के आने से पहले इसके पहले पार्ट से जुड़ी रोचक जानकारी के बारे में बात करते हैं.

Dhurandhar 2 OTT Release

Everything You Need to Know Before Dhurandhar: The Revenge — Dhurandhar Recap

ऑपरेशन धुरंधर: आईबी (IB) के डायरेक्टर अजय सन्याल यानि कि आर. माधवन ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए एक शानदार मिशन शुरू किया.

घुसपैठ: मौत की सजा काट रहे जसकीरत सिंह रंगी यानि कि रणवीर सिंह को इस मिशन के लिए चुना गया. वह ‘हमज़ा अली मज़ारी’ की पहचान अपनाकर कराची के खतरनाक इलाके ‘लयारी’ में घुस गया.

सत्ता का खेल: हमज़ा ने रहमान डकैत यानि कि अक्षय खन्ना और करप्ट पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम यानि कि संजय दत्त के बीच उलझते हुए लयारी की सत्ता पर कब्जा किया.

क्लाइमैक्स: पहले पार्ट के एंड में हमज़ा ने रहमान डकैत को मौत के घाट उतारा और लयारी का नया ‘किंग’ बनकर उभरा. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में हमज़ा को अपनी डायरी से रहमान का नाम काटते और अगले शिकार के रूप में मेजर इकबाल का नाम लिखते दिखाया गया था.

dhurandhar 2 trailer

Battle of Galwan का बदला नाम, अब Maatrubhumi नाम से रिलीज होगी Salman Khan की फिल्म

धुरंधर 2 में क्या होगा खास?

‘उरी’ के साथ क्रॉसओवर की ख़बरें: सबसे बड़ी चर्चा विक्की कौशल के कैमियो की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की अपने ‘उरी’ (2019) वाले किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल के रूप में वापसी कर सकते हैं. खास बात यह है कि ‘उरी’ में जिस जसकीरत सिंह रंगी को ‘शहीद’ बताया गया था, ‘धुरंधर’ की दुनिया में वही किरदार हमज़ा बनकर जिंदा है.

यामी गौतम की एंट्री: बताया जा रहा है कि फिल्म में यामी गौतम भी एक महत्वपूर्ण हॉस्पिटल सीन में दिखाई देंगी, जिससे कहानी को एक नया मोड़ मिलेगा. माना जा रहा है कि वह ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ की दुनिया को जोड़ने वाली कड़ी बन सकती हैं.

सबसे लंबी फिल्म: फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट (235 मिनट) बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बनाता है.

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद: फिल्म ने रिलीज से पहले ही 130 करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग कर ली है. इसने ‘स्त्री 2’ के पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

ओटीटी और म्यूजिक

OTT: धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं जबकि धुरंधर नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई थी. इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक T-Series के पास है.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment