28 साल बाद फिर साथ आये सनी देओल और अक्षय खन्ना! नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘इक्का’ का फर्स्ट लुक आउट

Sunny Deol – Akshaye Khanna: फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) के करीब 28 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. आपको ये भी बता दें कि यह सनी देओल का पहला बड़ा OTT डेब्यू भी है.

Sunny Deol – Akshaye Khanna’s Ikka First Look Release

क्या है फिल्म की कहानी?

यह एक ‘हाई-ऑक्टेन लीगल थ्रिलर’ है. फिल्म की कहानी एक ऐसे मशहूर वकील (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ईमानदारी के लिए जाना जाता है. लेकिन हालात उसे एक ऐसे कातिल का बचाव करने पर मजबूर कर देते हैं, जिसका करियर उसने खुद कभी बर्बाद किया था. अपनों को बचाने के लिए उसे कानून के साथ ऐसा समझौता करना पड़ता है, जो उसने कभी सपने में भी सोचा था.

आमने-सामने की टक्कर

फर्स्ट लुक वीडियो में सनी देओल एक दमदार वकील के रूप में दिख रहे हैं, वहीं अक्षय खन्ना एक चुनौतीपूर्ण और नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय का डायलॉग “टिक, टिक, बूम!” एक जबरदस्त छाप छोड़ने में कामयाब रहा है. वहीँ सनी देओल का एक बार फिर से एंग्री अवतार नजर आया है.

Watch Ikka Movie First Look

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

OTT पर आने के बाद भी सिनेमाघरों में Dhurandhar का जलवा, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड!

इमोशनल एंगल

फिल्म में दिया मिर्जा भी अहम भूमिका में हैं. वीडियो में उन्हें एक बच्चे के साथ अस्पताल में दिखाया गया है, जो इस कानूनी लड़ाई के पीछे की भावनात्मक वजह हो सकती है.

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. इसमें सनी और अक्षय के साथ दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.

रिलीज

वैसे तो ये फिल्म थियेटर रिलीज डिजर्व करती थी लेकिन इसे थियेटरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है बल्कि इसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन इसी साल स्ट्रीम किया जाएगा.

Special Request:

दोस्तों, फिल्म इक्का के इस फर्स्ट लुक में आपको किसका किरदार सबसे ज्यादा पसंद आया? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.`

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment