The Kerala Story 2 पर सेंसर की कैंची, CBFC के 16 कट्स और 50% छोटे हुए विवादित सीन

The Kerala Story 2 CBFC: अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद, अब इसका दूसरा पार्ट इस हफ्ते यानि कि 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म अपने चौंकाने वाले और गंभीर मुद्दों के कारण पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर फिल्म होने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है.

The Kerala Story 2 Receives 16 Directives from CBFC; Kissing and Rape Sequences Heavily Edited

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ulka Ganessh (@ulkagupta)

सेंसर बोर्ड ने किए 16 बड़े बदलाव

सेंसबोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले इसमें 16 कट और बदलाव करने के आदेश दिए हैं. मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • सीन्स में कटौती: फिल्म में मौजूद ‘लिप-लॉक’ (किसिंग) सीन को 50% तक कम कर दिया गया है (लगभग 7 सेकंड की कटौती). इसी तरह, रेप सीन के सीन्स को भी 50% यानी करीब 20 सेकंड छोटा किया गया है.
  • हिंसा पर रोक: फिल्म के दो सीन्स में, जहाँ एक महिला को थप्पड़ मारा जाता है और दूसरी महिला का सिर टकराया जाता है, वहाँ पर 2-2 सेकंड की कटौती की गई है.
  • बुलडोजर और डायलॉग: आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने वाले सीन्स में भी मेकर्स से बदलाव करने को कहा गया है. साथ ही, तीन जगहों पर डायलॉग बदले गए हैं और एक शब्द को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है.

Watch The Kerala Story 2 Goes Beyond Movie Full Trailer

कमल हासन और रजनीकांत की जोड़ी ने हिलाया इंटरनेट: ‘KH x RK’ के प्रोमो ने पूछा सबसे बड़ा सवाल-असली हीरो कौन?

कड़े नियमों का पालन

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को यह निर्देश भी दिया है कि फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ा जाए, जिसमें स्पष्ट हो कि कहानी ‘सच्ची घटनाओं’ पर आधारित है. इस डिस्क्लेमर की अवधि को भी वॉयस ओवर के साथ 2 मिनट 3 सेकंड तक बढ़ाने को कहा गया है. साथ ही, फिल्म में दिखाए गए दावों के समर्थन में बोर्ड ने दस्तावेज़ और स्क्रिप्ट भी जमा करने का आर्डर दिया था.

फिल्म की स्टार कास्ट और लेंथ

विपुल शाह द्वारा बनाई गई और कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म की कुल लेंथ 2 घंटे 11 मिनट और 24 सेकंड की है. यह फिल्म 27 फरवरी को देशभर में रिलीज की जाएगी.

Special Request:

दोस्तों, द केरला स्टोरी 2 से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment