Top 10 Highest Opening Day Worldwide: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था. फिल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 186 करोड़ रूपये की जबरदस्त कमाई कर बॉलीवुड के सारे पुराने रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. यह न केवल रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, बल्कि इसने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़कर बॉलीवुड की नंबर 1 ओपनर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Breakup
फिल्म ने कुल 186 करोड़ रूपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है.
भारत (India): 137 करोड़ रूपये ग्रॉस (114 करोड़ रूपये नेट)
ओवरसीज़ (Overseas): 49 करोड़ रूपये (USD 5.30 मिलियन)
पेड प्रीव्यू कमाई: फिल्म की कुल कमाई में 65 करोड़ रूपये का बड़ा हिस्सा केवल पेड प्रीव्यू से आया है.

200 करोड़ में रह गई कसर
हालांकि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब थी, लेकिन कुछ गलतियों ने इसे थोड़ा पीछे धकेल दिया. आखिरी वक्त पर साउथ इंडियन भाषाओं (तमिल, तेलुगु आदि) के शो रद्द करने पड़े, जिससे करीब 5 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ.
इतना ही नहीं भारत और अमेरिका में हिंदी प्रीव्यू के कई शो रद्द हुए, जिससे अमेरिका में ही लगभग USD 250K का घाटा हुआ. इसके अलावा यदि मिडिल ईस्ट में फिल्म रिलीज होती, तो आसानी से 8-10 करोड़ रूपये कमा लेती.
View this post on Instagram
Ustaad Bhagat Singh Movie Review in Hindi: पुरानी बोतल में नई शराब जैसी घिसी-पिटी कहानी
Top 10 Highest Opening Day Worldwide
खैर, ‘धुरंधर 2’ भारत की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात यह है कि टॉप 3 में केवल तेलुगु फिल्में हैं. ये रही पूरी लिस्ट.
1. पुष्पा 2: द रूल (2024) – 257 करोड़ रूपये
2. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) – 200 करोड़ रूपये
3. RRR (2022) – 189 करोड़ रूपये
4. धुरंधर: द रिवेंज 2026 – 186 करोड़ रूपये
5. KGF चैप्टर 2 2024 – 161 करोड़ रूपये
6. कल्कि 2898 AD (2023) – 161 करोड़ रूपये
7. कुली (2025) – 151 करोड़ रूपये
8. लियो (2023) – 144 करोड़ रूपये
9. सालार (2023) – 143 करोड़ रूपये
10. देवरा (2024) – 132 करोड़ रुप्योए
खैर, अगर ‘धुरंधर 2’ साउथ इंडिया में भी एक ही साथ रिलीज होती तो शायद इसका स्थान और ऊपर जा सकता था. लेकिन इतना कह सकते हैं कि जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, ऐसा लगता है कि यह बहुत जल्द 1 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.