Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Teaser: वरुण धवन के फैंस के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है! ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ के बाद, वरुण एक बार फिर अपने पिता और कॉमेडी किंग डेविड धवन के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं. इनकी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Teaser
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का फर्स्ट लुक ऑफिसियल टीजर कल यानि कि 13 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. डेविड धवन अपनी फिल्मों में रंगों, शोर-शराबे और जबरदस्त म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं, और यह टीज़र भी उसी “OG डेविड धवन वर्ल्ड” की झलक पेश करेगा.
View this post on Instagram
Jailer 2 Update: जेलर 2 से Shah Rukh Khan हुए बाहर, क्या Pawan Kalyan को मिला ऑफर?
टीज़र के बारे में
टीजर करीब एक मिनट का होगा. टीज़र में वरुण धवन के साथ फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेसेस—पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के लुक्स से पर्दा उठेगा. सूत्रों के मुताबिक, टीज़र में पुरानी यादों का तड़का होगा, लेकिन इसे आज के दौर के हिसाब से ‘कंटेम्परेरी’ टच दिया गया है. इतना ही नहीं इसमें हाई-एनर्जी म्यूजिक के साथ फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का भी ऐलान किया जाएगा.
मेकर्स ने सोमवार को ही इस टीज़र को सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ डिजिटल रूप में उतारने की योजना बनाई है. रमेश तौरानी (TIP Entertainment) द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म वरुण धवन के करियर की एक और बड़ी ‘यूथफुल’ हिट साबित हो सकती है, क्योंकि वरुण का इस तरह के कॉमिक जॉनर में ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है.
पुराना रिकॉर्ड
डेविड धवन और वरुण की जोड़ी ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर ‘प्योर एंटरटेनमेंट’ दिया है. जहाँ वरुण हाल ही में ‘बेबी जॉन’ जैसे इंटेंस एक्शन में बिजी रहे हैं, वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनके लिए एक रिफ्रेशिंग वापसी होगी. पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फ्रेश कास्टिंग इस फिल्म के ग्लैमर और अपील को और बढ़ाती है.
Special Request:
दोस्तों, Varun Dhawan की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.