Bhooth Bangla Trailer Review: भूल भुलैया और हेरा फेरी का जबरदस्त संगमा है भूत बंगला, देखिये

Bhooth Bangla Trailer Review: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आइकोनिक जोड़ी 14 साल बाद वापस आ गई है और ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर साबित करता है कि यह इंतजार पूरी तरह से वसूल होने वाला है. 3 मिनट 3 सेकंड का यह ट्रेलर हंसी और डर का एक ऐसा रोलरकोस्टर है, जिसकी उम्मीद सिर्फ इस जोड़ी से की जा सकती है.

Watch Bhooth Bangla Trailer

इंतजार खत्म हुआ! मेकर्स ने आखिरकार ‘भूत बंगला’ का ऑफिसियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट में थोड़े बदलाव के बाद, अब यह साफ है कि 16 अप्रैल से सिनेमाघरों में हंसी के ठहाके गूंजने वाले हैं.

Pralay Movie Update: 300 करोड़ का बजट और जॉम्बीज का कहर, जानिए कैसी होगी Ranveer Singh की अगली फिल्म

Bhooth Bangla Trailer Review

ट्रेलर की शुरुआत मंगलपुर के एक शांत कस्बे में स्थित एक विशाल और भव्य हवेली से होती है. यह हवेली हजारों साल पुराने श्राप से घिरी हुई है.

अक्षय कुमार फिल्म में ‘अर्जुन आचार्य’ की भूमिका में है, जो लंदन से लौटा है. वह अपनी बहन की शादी इसी पुश्तैनी महल में करने का फैसला करता है, इस बात से अनजान कि वहां कुछ Paranormal शक्तियां उसका इंतजार कर रही हैं.

जैसे ही शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, अर्जुन का सामना डरे हुए लोगों और अजीबोगरीब भूतों से होता है. ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार-कास्ट है. प्रियदर्शन ने अपनी पसंदीदा टीम को फिर से इकट्ठा किया है

परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ने ट्रेलर में चार चांद लगा दिए हैं. तब्बू और वामिका गब्बी के लुक्स काफी दिलचस्प हैं और कहानी में सस्पेंस पैदा करते हैं. इनके अलावा ट्रेलर में जिस्शु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, असरानी और राजेश शर्मा जैसे और भी कई दिग्गज कलाकार नजर आये हैं.

Bhooth Bangla Postponed

कब होगी ‘भूत बंगला’ रिलीज?

ऑडियंस के बीच ‘धुरंधर 2‘ के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने एक स्मार्ट मूव लिया है. फिल्म के पेड प्रीव्यू (Paid Previews) 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिससे फिल्म को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिल सके. इसके अलावा 17 अप्रैल को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी.

Special Request:

दोस्तों, Bhooth Bangla Trailer देखने के बाद आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment