Ramayana Complete Star Cast: रणबीर, यश और साईं पल्लवी के अलावा कौन से सितारे आयेंगे नजर? देखिये पूरी लिस्ट

Last updated on July 29th, 2026 at 12:35 pm

Ramayana Complete Star Cast: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जो हलचल है, वह अब अपने चरम पर पहुँच गई है. 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘कैरेक्टर रिवील’ जो हुआ था वो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक था जिसे सभी जगह से जबरदस्त रिस्पोंस मिला.

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का पहला ऑफिसियल एसेट (Character Look Video) 2 अप्रैल को रिलीज हुआ. यह वीडियो केवल किरदारों के लुक्स और उनके ‘इमोशनल विजन’ पर केंद्रित था, जबकि फिल्म की भव्यता और एक्शन को अगले कुछ महीनों में दिखाया जा सकता है. बाकी इसके ट्रेलर में सब कुछ पता चल ही जायेगा.

Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana yash sunny deol sai pallavi

Ramayana Complete Star Cast

इस महागाथा के लिए चुनी गई स्टार-कास्ट अब तक की सबसे प्रभावशाली कास्ट मानी जा रही है. पिंकविला के मुताबिक देखिये पूरी लिस्ट:

भगवान राम – रणबीर कपूर
रावण – यश
माता सीता – साईं पल्लवी
लक्ष्मण – रवि दुबे
हनुमान – सनी देओल
जटायु – अमिताभ बच्चन
कैकेयी – लारा दत्ता
राजा दशरथ – अरुण गोविल
मंदोदरी – काजल अग्रवाल
इंद्र – कुणाल कपूर
कौशल्या – इंदिरा कृष्णन
शूर्पणखा – रकुल प्रीत सिंह
भरत – आदिनाथ कोठारे
मंथरा – शीबा चड्ढा
विद्युतजिव्हा – विवेक ओबेरॉय
वशिष्ठ – शिशिर शर्मा
विश्वामित्र – अजिंक्य देव
कैकसी – शोभना
भगवान शिव – मोहित रैना
कुंभकर्ण – फैसल मलिक
सुग्रीव – सुहैल नैय्यर
नन्ही सीता – कियारा साध

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

Ramayana का पहला रिव्यू आउट: LA स्क्रीनिंग में रामायण को मिला जबरदस्त रिस्पोंस, ऑडियंस को पसंद आया Ranbir और Yash का अवतार

Ramayana Movie Trailer

शुरुआत में मेकर्स ने घोषणा की थी कि रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन अब खुद मेकर्स ने ही ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर बता दिया है कि रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई की सुबह 4:15 पर रिलीज किया जायेगा. आपको बता दें कि Ramayana का मच अवेटेड ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म Spider-Man: Brand New Day की थिएटर स्क्रीनिंग पर भी देखने को मिला है. बता दें कि 29 जुलाई की रात से शुरू होने वाले प्रीमियर शोज़ में फिल्म शुरू होने से पहले Ramayana का ट्रेलर दिखाया गया.

रामायण के बारे में

म्यूजिकल मास्टरपीस: पहली बार ऑस्कर विजेता हंस ज़िमर (Hans Zimmer) और एआर रहमान एक साथ मिलकर किसी भारतीय फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं.

2 पार्ट्स में होगी रिलीज: यह एक 2 पार्ट्स की फिल्म सीरीज (Two-part series) होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जायेगा.

7 महीने का टारगेट: फिल्म का प्रोमोशन 2 अप्रैल से शुरू होकर अगले 7 महीनों तक चलेगा, जिसमें समय-समय पर नए वीडियो और टीज़र रिलीज किए जाएंगे.

Special Request

दोस्तों, Ramayana Complete Star Cast की इस लंबी लिस्ट में से किस किरदार को देखने के लिए आप सबसे ज्यादा उत्साहित हैं? क्या ‘जटायु’ के रूप में अमिताभ बच्चन का चुनाव मास्टरस्ट्रोक है?

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment