Raaka First Look: 18 साल पुराना सपना हुआ साकार, Atlee की फिल्म ‘राका’ से Allu Arjun के खौफनाक ‘बाल्ड’ लुक’ ने मचाया तहलका

Raaka First Look: अल्लू अर्जुन और एटली का साथ आना ही अपने आप में एक धमाका था, लेकिन ‘राका’ (Raaka) के फर्स्ट लुक ने जो तहलका मचाया है, उसने साबित कर दिया है कि यह जोड़ी केवल रिकॉर्ड तोड़ने नहीं, बल्कि सिनेमा का समीकरण बदलने आई है.

डायरेक्टर एटली, जो अपनी लार्जर-दैन-लाइफ कमर्शियल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस बार कुछ ऐसा लेकर आए हैं जिसने पूरी इंडस्ट्री को ‘शॉक’ कर दिया है. ‘राका’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर एक ज्वालामुखी की तरह फटा है.

Raaka First Look Poster Review

पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक ऐसे अवतार में दिखाया गया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पूरी तरह से मुंडा हुआ सिर (Bald Look) और आँखों में एक आदिम गुस्सा. उनके हाथ को एक भेड़िये के पंजे जैसा दिखाया गया है, जो इस ओर इशारा करता है कि फिल्म में ‘वेयरवोल्फ’ (Werewolf) या किसी प्राचीन ‘मानव-जानवर’ संघर्ष का तत्व हो सकता है.

पोस्टर की डार्क टोन और ‘spilling the first drop’ वाली टैगलाइन एक हिंसक और रॉ सिनेमाई एक्सपीरियंस की ओर इशारा करती है.

Allu Arjun-Atlee Film

Dhurandhar 2 पर फिर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 18 दिन बाद फिल्म में हुए ये बड़े बदलाव

एटली का 18 साल पुराना सपना हुआ साकार

एटली ने सोशल मीडिया X पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘राका’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है. उन्होंने लिखा,

18 साल तक मैंने एक विचार को अपने सीने से लगा कर रखा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे तराशा और हर मोड़ पर मेरे साथ रहा.

इस खुलासे ने फैंस के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी है. क्योंकि यह एटली का सबसे पुराना और पसंदीदा ‘पैशन प्रोजेक्ट’ है जोकि अब पूरा होने जा रहा है.

Pralay Movie Update: 300 करोड़ का बजट और जॉम्बीज का कहर, जानिए कैसी होगी Ranveer Singh की अगली फिल्म

राका के बारे में

स्टार कास्ट: अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी, जो इस प्रोजेक्ट को एक ग्लोबल अपील देती है.

म्यूजिक: सेंसेशन साईं अभयंकर (Sai Abhyankkar) इस फिल्म के म्यूजिक की कमान संभालेंगे, जिनसे कुछ बहुत ही अलग और ‘कल्ट’ स्कोर की उम्मीद की जा रही है.

कब हॉग रिलीज?

सन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ 7 भाषाओं में रिलीज की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इसे 2027 के मध्य में रिलीज किया जा सकता है.

Special Request:

दोस्तों, अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka First Look आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment