Jr NTR-Prashanth Neel Movie: ‘मैन ऑफ मासेस’ जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी अगली बड़ी एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्डन में हैं. ‘KGF’ और ‘सालार’ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ उनकी इस जोड़ी ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया हुआ है. फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
Jr NTR-Prashanth Neel Movie Title
क्या ‘ड्रैगन’ नहीं, ‘ब्रूस ली’ होगा फिल्म का नाम?
लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को ‘ड्रैगन’ (Dragon) के नाम से बुलाया जा रहा था. खुद एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसी नाम का जिक्र किया था. हालांकि, फिल्म के निर्माता रवि येरनेनी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ‘ड्रैगन’ सिर्फ एक वर्किंग टाइटल है.
राम चरण की इस फिल्म से है कनेक्शन
अब सोशल मीडिया पर एक नया नाम ‘ब्रूस ली’ (Bruce Lee) तेजी से वायरल हो रहा है. चर्चा है कि मेकर्स इसे ऑफिसियल नाम बनाने पर विचार कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि साल 2015 में राम चरण की एक फिल्म ‘ब्रूस ली: द फाइटर’ आई थी, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद इस नाम का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
View this post on Instagram
जॉर्डन में शूट हो रहे हैं हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स
फिलहाल फिल्म की टीम जॉर्डन में है, जहाँ इंटरनेशनल लेवल पर एक्शन सीन्स शूट किये जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीन बेहद ही शानदार होने वाले हैं. प्रशांत नील अपनी फिल्मों में जिस तरह के डार्क और रॉ एक्शन के लिए जाने जाते हैं, उसका अगला स्तर इस फिल्म में देखने को मिल सकता है.
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसमें रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर और कई दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक ‘KGF’ फेम रवि बसरूर दे रहे हैं. मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Special Request:
दोस्तों, एनटीआर और प्रशांत नील की इस फिल्म से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.