Ramayana फिल्म को लेकर Vikrant Massey ने तोड़ी चुप्पी: क्या वाकई Raghav Juyal ने उन्हें रिप्लेस किया है?

Last updated on February 10th, 2026 at 04:23 pm

नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नज़र आएंगे. इनके अलावा, फिल्म में सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

Vikrant Massey shuts down rumours of being replaced by Raghav Juyal in Nitesh Tiwari’s Ramayana

हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि रावण के बड़े बेटे और लंका के राजकुमार ‘मेघनाद’ के रोल के लिए राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी की जगह ले ली है. लेकिन विक्रांत मैसी ने इन अफवाहों पर इंस्टाग्राम के जरिए सफाई दी.

उन्होंने लिखा: “इन अफवाहों को खत्म करने के लिए मैं बता दूँ कि मैं कभी भी नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं था. जो मीडिया में मेरे ‘रिप्लेस’ होने की खबरें चला रहे हैं, उन्हें पहले तथ्यों की जाँच कर लेनी चाहिए थी. यह काफी निराशाजनक है. फिर भी, मैं फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

28 साल बाद फिर साथ आये सनी देओल और अक्षय खन्ना! नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘इक्का’ का फर्स्ट लुक आउट

आपको बता दें कि इससे पहले, ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि: “राघव जुयाल अब नीतेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ गए हैं. उन्हें मेघनाद (इंद्रजीत) के रोल के लिए चुना गया है. उनका किरदार ‘रामायण पार्ट 2’ में दिखाई देगा, जो दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली है.”

बॉलीवुड में अक्सर कास्टिंग को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन विक्रांत मैसी के इस कड़े रुख ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं. अब देखना यह होगा कि राघव जुयाल ‘मेघनाद’ के किरदार में क्या कमाल दिखाते हैं.

Special Request:

दोस्तों, नितेश तिवारी की रामायण को लेकर आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment