Lahore 1947 vs Battle of Galwan: अगस्त 2026 में होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा महा-मुकाबला! सलमान और सनी देओल होंगे आमने सामने

Lahore 1947 vs Battle of Galwan: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट ऑफिसियल अपडेट सामने आ गई है. मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे वीकेंड को देखते हुए यह तारीख चुनी गई है. देशभक्ति के बैकग्राउंड और सनी देओल के दमदार अंदाज की वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म देशभर में जबरदस्त सुर्खियां बटोरेगी.

Lahore 1947 vs Battle of Galwan

होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा महा-मुकाबला

हालांकि, इस रिलीज डेट के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्कर तय हो गई है. क्योंकि सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) भी इसी मौके पर (14 अगस्त 2026) रिलीज होने वाली है. 2020 की गलवान घाटी की घटना पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले ही काफी उत्साह है. अगर दोनों फिल्में अपनी तय तारीख पर रिलीज होती हैं, तो यह 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindustan Times (@hindustantimes)

रामायण फिल्म को लेकर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी: क्या वाकई राघव जुयाल ने उन्हें रिप्लेस किया है?

कार्तिक आर्यन भी हैं रेस में

इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना रहे हैं कार्तिक आर्यन. उनकी हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘नागज़िला’ (Naagzilla) भी इसी वीकेंड पर रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इतने बड़े कॉम्पिटिशन से बचने के लिए ‘नागज़िला’ के मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है.

क्या होगा असर?

स्वतंत्रता दिवस का हफ्ता हमेशा से बॉलीवुड के लिए कमाई का बड़ा जरिया रहा है. ‘लाहौर 1947’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ जैसी 2 बड़ी फिल्मों के एक साथ आने से दर्शकों और सिनेमाघरों के स्क्रीन्स बंट सकती हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या निर्माता अपनी तारीखों पर टिके रहते हैं या आखिरी वक्त में इस ‘थ्री-वे’ मुकाबले से बचने के लिए कोई बदलाव करते हैं.

Special Request:

दोस्तों, आपके हिसाब से इस मुकाबले में कौन बाजी मार सकता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment