Varanasi Plot Leaked: फिल्म में दिखेगा 7000 साल का सफर, कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

Varanasi Plot Leaked: एसएस राजामौली की मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर इंटरनेट पर आई इस ताजा लीक ने ऑडियंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. फिल्म के मेन विलेन और कहानी के ‘टाइम-ट्रेवल’ एंगल को लेकर जो खुलासे हुए हैं, वे किसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से कम नहीं लग रहे हैं.

फिल्म की वीएफएक्स (VFX) फर्म Cine Site की वेबसाइट से एक सिनोप्सिस लीक हुआ है, जिसने यह साफ कर दिया है कि ‘वाराणसी’ केवल एक एडवेंचर फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘कॉस्मिक’ जंग है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sameer Ahire (@samthebestestt)

Varanasi Plot Leaked

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी रुद्र यानि कि महेश बाबू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शिव भक्त है. रुद्र समय की सीमाओं को लांघकर एक अत्यंत शक्तिशाली ब्रह्मांडीय वस्तु (Cosmic Artifact) की तलाश में निकलता है.

जैसे-जैसे वह प्राचीन रहस्यों को सुलझाता है, उसे पता चलता है कि जिस शक्ति ने उसे इस मिशन पर भेजा है, वह वास्तव में एक ‘मास्टरमाइंड’ कुंभ यानि कि पृथ्वीराज सुकुमारन है, जिसका लक्ष्य पूरी दुनिया पर राज करना है.

Raaka First Look: 18 साल पुराना सपना हुआ साकार, Atlee की फिल्म ‘राका’ से Allu Arjun के खौफनाक ‘बाल्ड’ लुक’ ने मचाया तहलका

दिखेगा 7000 साल का सफ़र

प्रियंका चोपड़ा जोकि फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक हिंट दिया था कि यह फिल्म ‘बैक टू द फ्यूचर’ जैसी साधारण नहीं होगी. फिल्म में दर्शक 7200 ईसा पूर्व (BC) से लेकर 2027 ईस्वी (AD) तक के अलग-अलग कालखंडों और दुनियाओं को दिखाया जायेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SkyBlue Cinematix (@skybluecinematix)

महेश बाबू का ‘प्रभु श्री राम’ अवतार

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण वह हिस्सा होगा जहाँ महेश बाबू भगवान राम के रूप में नजर आएंगे. राजामौली ने पुष्टि की है कि फिल्म में रामायण का एक विशेष अध्याय दिखाया जाएगा, जो पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित होगा. महेश बाबू ने इस लुक और मुद्राओं के लिए महीनों तक कलारीपयट्टू और विशेष मूर्तिकला जैसी ट्रेनिंग ली है.

वाराणसी रिलीज डेट

दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. राजामौली का लक्ष्य जून 2026 तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू करना है.

Special Request:

दोस्तों, महेश बाबु की फिल्म Varanasi Plot Leaked की खबर आने पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment