Pralay Movie Update: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अब वो भारतीय सिनेमा के एक बिल्कुल नए जॉनर—जॉम्बी अपोकैल्प्स (Zombie Apocalypse)—में कदम रखने जा रहे हैं. हंसल मेहता ने ‘प्रलय’ (Pralay) को लेकर जो खुलासे किए हैं, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.
Pralay Movie Update
भारतीय सिनेमा में ‘लार्जर दैन लाइफ’ फिल्मों का दौर चल रहा है, और अब रणवीर सिंह ‘प्रलय’ के साथ इसे एक नए लेवल पर ले जाने वाले हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन जय मेहता (हंसल मेहता के बेटे) करेंगे, जो उनकी डेब्यू फिल्म होगी.
‘ब्लाइंडनेस’ पर आधारित होगी फिल्म?
सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह चर्चा थी कि ‘प्रलय’ पुर्तगाली लेखक जोस सारामागो के नॉवेल ‘ब्लाइंडनेस’ (जिस पर 2008 में हॉलीवुड फिल्म भी बनी थी) का रीमेक है. लेकिन The Hollywood Reporter India को दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता ने साफ किया कि ‘प्रलय’ एक पूरी तरह से ओरिजिनल कहानी है. इसे जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है.
हंसल मेहता ने मीडिया को बताया, “ब्लाइंडनेस जैसी किताबों को सिनेमा में ढालना बहुत मुश्किल है और उनकी रूह अक्सर कागज पर ही बेहतर लगती है. जय की फिल्म एक मौलिक विचार है जिस पर वो लंबे समय से काम कर रहे थे.”
View this post on Instagram
Ramayana Complete Star Cast: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से स्टार कास्ट की पूरी लिस्ट आई सामने, देखिये
रणवीर सिंह ने बढाया हाथ
हंसल मेहता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की पहल खुद रणवीर सिंह ने की थी. रणवीर, जय मेहता के पिछले काम (Lootere) से काफी प्रभावित थे और उन्होंने खुद जय से इस बारे में संपर्क किया. जब जय ने उन्हें ‘प्रलय’ का आईडिया सुनाया, तो रणवीर को यह इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे न केवल साइन किया, बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ (Ma Kasam Films) के अंडर को-प्रोड्यूस करने का भी फैसला किया.
हैवी बजट
रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म का अनुमानित बजट 300 करोड़ रूपये है. अगर ऐसा होता है तो ये भारत की सबसे महंगी जॉम्बी फिल्म होगी.
बताया गया है कि फिल्म में एक ‘डिस्टोपियन सिटी’ (Dystopian City) दिखाई जाएगी जो पूरी तरह से जॉम्बीज की चपेट में होगी. हंसल मेहता के अनुसार, इसमें ऐसी ‘वर्ल्ड-बिल्डिंग’ होगी जो आज तक किसी हिंदी फिल्म में नहीं देखी गई है. फिल्म के VFX और एक्शन के लिए दुनिया भर के बेहतरीन टेलेंट को शामिल किया जा रहा है.
स्टार कास्ट
रणवीर सिंह के साथ साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मेन लीड में नजर आ सकती है. फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है.
Special Request:
दोस्तों, Pralay Movie Update पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.