O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ओ रोमियो आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस को काफी पसंद आया था लेकिन क्या फिल्म भी वाकई उतनी ही अच्छी है या नहीं? आइये इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं.
O Romeo Movie Storyline
यह कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर साल 1995 के बीच की है. फिल्म का मुख्य किरदार ‘उस्तरा’ (शाहिद कपूर) अपने गिरोह और दादी (फरीदा जलाल) के साथ रहता है. उस्तरा कभी गैंगस्टर जलाल (अविनाश तिवारी) के लिए काम करता था, लेकिन अब वह आईबी ऑफिसर इस्माइल खान (नाना पाटेकर) के संरक्षण में है. बदले में उस्तरा, खान के इशारे पर अपराधियों का सफाया करता है.
कहानी में मोड़ तब आता है जब अफशां (तृप्ति डिमरी) नाम की एक रहस्यमयी लेडी उस्तरा से मिलती है. वह उसे तीन लोगों की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट भी देती है जिनमे एक वकील, एक पुलिसवाला और खुद गैंगस्टर जलाल शामिल होते हैं. शुरुआत में उस्तरा मना कर देता है, लेकिन जब वह अफशां का पागलपन और हिम्मत देखता है, तो वह इस मिशन को करने के लिए हामी भर देता है.
अब चुनौती यह है कि जलाल स्पेन में है और उसे मारना आसान नहीं है. यहीं से शुरू होता है एक्शन और जज़्बात का एक लंबा सफर. उस्तरा अपने इस मिशन को कैसे पूरा करता है? जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
Watch O Romeo Movie Full Trailer
O Romeo से पहले देख डालें Shahid Kapoor की ये 6 यादगार फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध
O Romeo Movie Review in Hindi
O Romeo Movie Plus Points
हुसैन जैदी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस कहानी को विशाल भारद्वाज ने अपने खास अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है. ‘कमीने’ के बाद विशाल एक बार फिर ‘मासी’ (Massy) और डार्क थ्रिलर शैली में लौटे हैं. फिल्म का बैकग्राउंड और उस्तरा का जहाजों के बीच छिपा ठिकाना बहुत ही उम्दा लगता है. फिल्म की सबसे बड़ी मजबूती यह है कि लगभग 3 घंटे की होने के बावजूद यह दर्शकों को बोर नहीं होने देती.
रणबीर कपूर की एनिमल के बाद से वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री में आज कल हिंसा और खून-खराबा वाली फ़िल्में खूब बन रही हैं. ऐसे में ओ रोमियो के मेकर्स भी ने ये बड़ा दांव खेला है.
शाहिद कपूर ने ‘उस्तरा’ के चुनौतीपूर्ण किरदार में अपनी जान फूँक दी है. तृप्ति डिमरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं. अविनाश तिवारी फिल्म में देर से आते हैं, लेकिन अपनी अच्छी एनर्जी का प्रदर्शन करते हैं. नाना पाटेकर हमेशा की तरह जबरदस्त नजर आये हैं. फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे सितारों के कैमियो भी देखे गए हैं.
विजुअल कई मामले में अच्छे हैं और बेन बर्नहार्ड की सिनेमैटोग्राफी भी बेहतर है जोकि फिल्म के स्केल को और बढ़ाती है, खासकर स्पेन के दृश्य तो सच में लाजवाब हैं. इसके अलावा फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर काफी जबरदस्त है.
View this post on Instagram
Farzi 2 का काउंटडाउन शुरू! राज और डीके ने शेयर किया बड़ा अपडेट
O Romeo Movie Negative Points
फिल्म का फर्स्ट हाफ जितना बेहतर है सेकंड हाफ उतना ही कमजोर नजर आटा है और कई जगह काफी धीमा है. फिल्म की शैली लव स्टोरी पर बेस्ड है लेकिन कुछ समय के बाद वो लीक से हट जाती है. फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपको एनिमल, धुरंधर या फिर मार्को की याद आ जाएगी.
इसके अलावा अगर म्यूजिक की बात करें तो जैसा कि हमने पहले विशाल भारद्वाज की फिल्मों में शानदार म्यूजिक देखा था ओ रोमियो के मामले में वह काफी फीका नजर आता है. फिल्म के गाने अच्छे हैं लेकिन थियेटर से निकलने बाद आप उन्हें भूल जायेंगे.
Conclusion:
कुल मिलाकर, ‘ओ रोमियो’ एक ऐसी फिल्म है जो स्टार्स की बेहतरीन अदाकारी और कुछ शानदार सीन्स के दम पर टिकी है. कमजोर राइटिंग और एवरेज म्यूजिक इस फिल्म के रास्ता का पत्थर है. अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं और डार्क एक्शन फिल्में पसंद करते हैं, तो आपको ये फिल्म जरूर पसंद आएगी.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ देख ली है तो बताइए आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.