मुश्किल घड़ी में Sonu Sood ने थामा Rajpal Yadav का हाथ; कहा- “यह चैरिटी नहीं, सम्मान है”

Rajpal Yadav: दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव को 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा था, “मेरे पास पैसे नहीं हैं, और मुझे कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझ रहा है.”

Sonu Sood came forward to help Rajpal Yadav

जब राजपाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों से मदद मांगी, तो उन्होंने भावुक होकर कहा,

“यहाँ सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है. मुझे इस मुसीबत से खुद ही लड़ना पड़ेगा.”

हालांकि सभी को इंतजार था कि राजपाल का साथ देने के लिए इंडस्ट्री से जरूर सामने कोई ना कोई जरूर आएगा. राजपाल के इस मुश्किल समय में सोनू सूद उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं. सोनू ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म का हिस्सा बनाने की घोषणा भी कर दी है.

Lahore 1947 vs Battle of Galwan: अगस्त 2026 में होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा महा-मुकाबला! सलमान और सनी देओल होंगे आमने सामने

साथ ही सोनू सूद ने फिल्म इंडस्ट्री के अन्य प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से भी साथ आने की अपील की है. उन्होंने कहा:

“राजपाल एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं. उन्हें काम के बदले मिलने वाला साइनिंग अमाउंट कोई ‘चैरिटी’ या दान नहीं है, बल्कि यह उनका सम्मान है. हमें उन्हें यह याद दिलाना होगा कि वे अकेले नहीं हैं.”

सोनू ने जोर देकर कहा कि जब हमारा अपना कोई कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो पूरी इंडस्ट्री को एक साथ खड़ा होना चाहिए. यही साबित करता है कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.

आखिर में हम यही कहेंगे कि सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं. उनकी यह पहल बॉलीवुड में भाईचारे की एक नई मिसाल पेश करती है.

Special Request:

दोस्तों, सोनू सूद के इस नेक काम के लिए आप अपनी राय जरूर दें? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment