Sunny Deol’s Next: ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, सनी देओल रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बॉलीवुड के असली ‘एक्शन किंग’ अब एक और जबरदस्त प्रोजेक्ट के साथ बड़े पर्दे पर दहाड़ने के लिए तैयार हैं. वैसे तो सनी देओल की आने वाले फिल्मों में गबरू, लाहौर 1947, जाट 2 और रामायण जैसी कई फ़िल्में शामिल हैं लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है.
Sunny Deol’s Next with Kill’s Director Nikhil Nagesh Bhatt
पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘किल’ (Kill) जैसी कल्ट एक्शन फिल्म देने वाले डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट और सनी देओल ने एक एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. इतना ही नहीं फिल्म का टाइटल भी फाइनल हो चुका है जोकि ‘लखन’ (Lakhan) होगा.
दमदार डायलॉग और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस को लेकर सनी देओल एक बार फिर अपने उसी अवतार में लौट रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है.
DHAAI KILO KA HAATH + KILL ACTION! 🦁🥊🔥
It’s official! Sunny Deol’s next with director Nikhil Nagesh Bhatt is titled #Lakhan. 📉📽️✨
Coming off the ₹300 Cr success of Border 2, Sunny is teaming up with the Kill mastermind for a ‘raw and rooted’ action entertainer. 🏟️🎖️… pic.twitter.com/zAWP4b1WNV
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) April 10, 2026
कैसी होगी ‘लखन’?
बताया जा रहा है कि फिल्म को पूरी तरह से एक ‘मास एंटरटेनर’ के रूप में डिजाइन किया जा रहा है. इसमें ऐसे कई ‘whistle-worthy’ पल होंगे जहाँ दर्शक सिनेमाघरों में सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. ‘किल’ के जरिए एक्शन का नया स्टैंडर्ड सेट करने वाले निखिल इस बार सनी देओल की ‘रॉ पावर’ का इस्तेमाल एक बड़े और बड़े लेवल पर करेंगे.
जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?
फिल्म की स्क्रिप्टिंग और एक्शन डिजाइनिंग का काम काफी तेजी से चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी.
वैसे देखा जाये तो सनी देओल का वर्तमान दौर उनके करियर का ‘गोल्डन पीरियड’ साबित हो रहा है. ‘बॉर्डर 2’ के बाद ‘लखन’ जैसी विशुद्ध एक्शन फिल्म का चुनाव यह दिखाता है कि वे अपने ‘एंग्री मैन’ इमेज को पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं.
Special Request:
दोस्तों, सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों में से आपको कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.