Dhurandhar 2 vs Toxic: फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा रणबीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) के बीच होने वाली टक्कर को लेकर है. जब से ‘धुरंधर 2’ को ईद 2026 पर रिलीज करने का ऐलान हुआ है, तब से खबरें आ रही थीं कि शायद यश अपनी फिल्म की तारीख आगे बढ़ा देंगे. लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने फैंस को चौंका दिया है.
Dhurandhar 2 vs Toxic: The Clash is ON
पीछे हटने को तैयार नहीं हैं यश
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च 2026 से हटाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं. वैराइटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश को अपनी फिल्म के कंटेंट पर पूरा भरोसा है. अगर उन्हें रणबीर सिंह की फिल्म से कोई डर होता, तो शायद वे तारीख बदलने पर विचार करते, लेकिन वे अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते.
View this post on Instagram
Rishab Shetty बनेंगे नए ‘हनुमान’! हंपी में इस दिन होगा ‘Jai Hanuman’ का भव्य आगाज़
बॉलीवुड पर उठाए सवाल?
रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि यश इस बात से थोड़े हैरान भी हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपसी बातचीत की कमी है. सूत्र बताते हैं कि यश का मानना है कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अगर कोई बड़ी फिल्म टकराती है, तो निर्माता आपस में बातचीत कर लेते हैं. ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट एक साल पहले ही घोषित कर दी गई थी, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ की टीम को कम से कम एक बार चर्चा जरूर करनी चाहिए थी.
View this post on Instagram
बड़े सितारों से सजी है ‘टॉक्सिक’
आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. यश इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.
Special Request:
दोस्तों, आपके हिसाब से यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह स्टारिंग धुरंधर 2 में से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.