Toxic Plot Leaked: साउथ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश अपनी अगली एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से सुनामी लाने को तैयार हैं. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह स्टारिंग बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होगी. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ ऐसी जानकारियां लीक हुई हैं, जिन्होंने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं.
Yash’s Toxic Plot Leaked
टॉक्सिक की कहानी हुई लीक
हाल ही में एक फिल्म वेबसाइट (PHF) पर इस फिल्म का प्लॉट सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उस वेबसाइट के मुताबिक बताया गया है कि
- यह एक ‘पीरियड एक्शन थ्रिलर’ फिल्म है, जिसकी कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच सेट की गई है.
- फिल्म की पृष्ठभूमि गोवा पर आधारित है, जहाँ हिंसा, धोखे और डर के दम पर खड़े किए गए एक बड़े क्राइम साम्राज्य को दिखाया जाएगा.
- कहानी में केवल मार-धाड़ ही नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक संघर्ष और किरदारों के बीच पनपते डर को भी गहराई से दिखाया जाएगा.

Ustaad Bhagat Singh की रिलीज डेट कन्फर्म, जानें कब आएगा ट्रेलर?
ट्रेलर और रिलीज को लेकर हलचल
फिल्म की रिलीज में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म है कि 10 मार्च 2026 के आसपास फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार थ्योरीज और फिल्म के पोस्टर साझा कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त ‘हाइप’ बनी हुई है.
View this post on Instagram
दिग्गज सितारों की फौज
आपको बता दें कि यश के अलावा फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में फीमेल लीड्स का एक बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी नजर आयेंगी. फिल्म का प्रोडक्शन ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ और ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के बैनर तले हो रहा है, जबकि म्यूजिक की कमान ‘KGF’ फेम रवि बसरूर संभाल रहे हैं.
Special Request:
दोस्तों, धुरंधर 2 और टॉक्सिक में से आप कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.