Rishab Shetty बनेंगे नए ‘हनुमान’! हंपी में इस दिन होगा ‘Jai Hanuman’ का भव्य आगाज़

Rishab Shetty in Jai Hanuman: ‘हनुमान’ की मोस्ट अवेटेड अगली कड़ी, जिसका नाम ‘जय हनुमान’ है, 22 फरवरी को हंपी के ऐतिहासिक शहर में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस भव्य लॉन्च इवेंट के बहुत धूमधाम से होने की उम्मीद है, जिससे पहले भाग के प्रशंसकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है.

Rishab Shetty as Lord Hanuman

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया है. इस प्रोजेक्ट ने पहले ही सोशल मीडिया और खबरों में काफी हलचल मचा रखा है, खासकर इस खबर के बाद कि कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी इस सीक्वल में भगवान हनुमान की भूमिका ने नजर आयेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jai HanuMan (@jaihanumanmovie)

‘जय हनुमान’ की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है. फिल्म ‘हनुमान’ की जबरदस्त सक्सेस को देखते हुए, इस सीक्वल से सभी की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि प्रशांत वर्मा इस बार अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स को कैसे आगे बढ़ाते हैं.

Upcoming Biggest Clash of Telugu Cinema hanu man teja sajja

पिछली फिल्म हनुमान में तेजा सज्जा को मेन रोल में देखा गया था. फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही. यही वजह है कि मेकर्स इस बार फिल्म के सीक्वल के काफी मेहनत की है. उम्मीद की जा रही है कि जय हनुमान को भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है.

Special Request:

दोस्तों, जय हनुमान से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment