Heyy Babyy 2 Update: साल 2007 में रिलीज हुई Heyy Babyy आज भी अपनी मजेदार कहानी और कॉमेडी के लिए याद की जाती है. फिल्म में Akshay Kumar, Vidya Balan, Fardeen Khan और Riteish Deshmukh मेन रोल में नजर आए थे. अब करीब 20 साल बाद इस फिल्म के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Heyy Babyy 2 बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.
Heyy Babyy 2 Confirmed by Sajid Nadiadwala
फिल्म के प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala ने ऑफिशियल तौर पर बताया है कि Heyy Babyy 2 पर काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि पहली फिल्म की तरह इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग भी Australia में ही की जाएगी.
दरअसल, Sajid Nadiadwala की प्रोडक्शन कंपनी ने Australia में आने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए तीन फिल्मों का एक नया अग्रीमेंट किया है. इसी के तहत Heyy Babyy 2 की शूटिंग भी योजना बनाई गई है.
Sajid Nadiadwala के मुताबिक, Australia शूटिंग के लिए काफी अच्छी जगह है. पहली Heyy Babyy की शूटिंग के दौरान भी टीम का एक्सपीरियंस अच्छा रहा था. वहां की टीम और लोगों से मिले सहयोग की वजह से ही प्रोडक्शन हाउस ने आगे भी Australia में फिल्में शूट करने का फैसला किया.
View this post on Instagram
Hanuman Ansh के Neem Karoli Baba कौन हैं? जानिए Shobhinaw Satyaa की पूरी कहानी, मुश्किल में Toxic
क्या होगी Heyy Babyy 2 की कहानी?
हालांकि, Heyy Babyy 2 की कहानी अभी सामने नहीं आई है. सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या Akshay Kumar और Vidya Balan दूसरे पार्ट में फिर साथ दिखाई देंगे. मेकर्स ने अभी स्टार कास्ट को लेकर भी कोई पक्की जानकारी नहीं दी है.
दर्शकों को पसंद आई थी हे बेबी
पहली फिल्म में Aarush और उसके दोस्तों की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक छोटी बच्ची Angel उनके घर के बाहर छोड़ दी जाती है. इसके बाद शुरू होती है मजेदार गलतफहमियों और इमोशन से भरी कहानी.
खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि Heyy Babyy 2 में पुरानी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा या दर्शकों को बिल्कुल नई कहानी देखने को मिलेगी. इसके अलावा ऑडियंस के बीच ये भी उत्सुकता है कि सीक्वल में फरदीन खान, रितेश देशमुख और विद्या बालन भी नजर आयेंगे या फिर नहीं?
दीजिये अपनी राय!
क्या आप Heyy Babyy 2 में Akshay Kumar और Vidya Balan की जोड़ी को फिर से देखना चाहते हैं? इस फिल्म को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.