The Bullet Train (1975) Remake: क्या आपने कभी सोचा है कि 1975 में बनी एक जापानी फिल्म की कहानी से बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों का कनेक्शन हो सकता है? एक ऐसी ट्रेन, जिसमें बम लगा हो और जिसकी रफ्तार कम होते ही सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाए. यह कहानी सुनकर आपको The Burning Train, Speed और Tezz जैसी फिल्मों की याद आ सकती है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इन फिल्मों से कई साल पहले जापान में The Bullet Train नाम की फिल्म बन चुकी थी.
आज Film Ek Remake Anek सेक्शन में हम जानेंगे कि इस जापानी फिल्म की कहानी से जुड़ी कौन-कौन सी फिल्में बनीं, किन फिल्मों ने इससे प्रेरणा ली और इनका बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा.
The Bullet Train (1975) Movies and It’s All 6 Remakes
The Bullet Train (1975)
इस कहानी की शुरुआत साल 1975 में जापान में रिलीज हुई फिल्म The Bullet Train से होती है. इसका असली जापानी नाम Shinkansen Daibakuha था. Junya Sato के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Ken Takakura, Sonny Chiba और Ken Utsui जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.
फिल्म की कहानी एक तेज रफ्तार जापानी ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अपराधियों ने बम लगा दिया है. इस बम की सबसे खतरनाक बात यह है कि अगर ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हुई, तो उसमें धमाका हो जाएगा. यानी यात्रियों की जान बचाने के लिए ट्रेन को लगातार तेज रफ्तार से चलाना जरूरी है.
दूसरी तरफ, बम लगाने वाले अपराधी सरकार से फिरौती की मांग करते हैं. रेलवे और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रेन में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बचाने की होती है. फिल्म में जहां एक ओर यात्रियों की जान बचाने की कोशिश दिखाई गई है, वहीं दूसरी ओर बम लगाने वाले अपराधियों की मजबूरियों को भी दिखाया गया है.
हालांकि, जापान में फिल्म का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म का कारोबार मुनाफे और नुकसान के बीच रहा था. लेकिन बाद में इसे काफी सराहना मिली. हालांकि बाद में इसे साल की बेस्ट फिल्म चुना गया और इसके बाद इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.
इस तरह, शुरुआत में बड़ी सफलता न मिलने के बावजूद The Bullet Train ने बाद के सालों में अपनी अलग पहचान बनाई. इसकी कहानी से मिलते-जुलते विचार आगे चलकर कई दूसरी फिल्मों में भी देखने को मिले. जैसे कि
View this post on Instagram
The Burning Train (1980)
साल 1980 में बॉलीवुड में The Burning Train रिलीज हुई, जिसे आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है. Ravi Chopra के डायरेक्शन और B. R. Chopra के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में Dharmendra, Vinod Khanna, Jeetendra, Vinod Mehra, Hema Malini, Parveen Babi, Neetu Singh और Danny Denzongpa जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे.
फिल्म की कहानी रेलवे इंजीनियर Vinod Verma के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत की सबसे तेज ट्रेन बनाने का सपना देखता है. कई सालों की मेहनत के बाद उसकी बनाई Super Express अपनी पहली यात्रा पर दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होती है. लेकिन सफर के दौरान ट्रेन में बम लगा होने का पता चलता है और यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रेन को रोकने से पहले यात्रियों को कैसे बचाया जाए. फिल्म में इसी संकट के बीच यात्रियों की जान बचाने की कोशिश और कई किरदारों की आपसी कहानियां दिखाई गई हैं.
The Burning Train की कहानी में The Bullet Train से कई समानताएं नजर आती हैं. हालांकि, इसे जापानी फिल्म का ऑफिसियल रीमेक नहीं कहा जा सकता. इस पर The Towering Inferno जैसी हॉलीवुड फिल्मों का प्रभाव भी बताया जाता है.
फिल्म की बड़ी मल्टीस्टारर कास्ट और R. D. Burman का म्यूजिक इसकी खासियतों में शामिल थे. इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं. हालांकि, रिलीज के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली. लगभग 6.5 करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही हो पाई.
लेकिन समय के साथ The Burning Train को दर्शकों का प्यार मिला और यह कल्ट फिल्म बन गई. आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार ट्रेन वाली फिल्मों की बात होती है, तो इसका नाम जरूर लिया जाता है.
Bollywood Iconic Scenes: इतिहास के पन्नों पर अमर हो गए बॉलीवुड के ये 10 आइकॉनिक सीन्स
Runaway Train (1985)
अब बात करते हैं हॉलीवुड की फिल्म Runaway Train की, जो साल 1985 में रिलीज हुई थी. Andrei Konchalovsky के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Jon Voight, Eric Roberts और Rebecca De Mornay मुख्य भूमिकाओं में थे.
इसकी कहानी बाकी फिल्मों से थोड़ी अलग है. इसमें दो कैदी जेल से भागने के बाद एक ट्रेन में सवार हो जाते हैं. लेकिन ट्रेन के ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ जाता है और ट्रेन बिना किसी कण्ट्रोल के तेज रफ्तार से दौड़ने लगती है. अब ट्रेन में मौजूद लोगों के सामने अपनी जान बचाने की चुनौती है.
Runaway Train की कहानी मशहूर जापानी डायरेक्टर Akira Kurosawa की एक ऐसी स्टोरी पर आधारित थी, जिस पर कभी फिल्म नहीं बन पाई थी. हालांकि, इस फिल्म का The Bullet Train से सीधा कहानी वाला संबंध नहीं है, लेकिन आगे चलकर इसी फिल्म से जुड़ी एक गलतफहमी ने हॉलीवुड की एक बड़ी हिट फिल्म की कहानी को जन्म दिया.
बॉक्स ऑफिस पर Runaway Train का प्रदर्शन खास नहीं रहा. अमेरिका में इसने लगभग 77 लाख डॉलर की कमाई की थी. हालांकि, क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी तारीफ की और इसे 3 Academy Award नॉमिनेशन भी मिले.
इस तरह, बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता न मिलने के बावजूद Runaway Train को स्टार कास्ट की परफॉरमेंस और कहानी के लिए पहचान मिली. साथ ही, इसका एक दिलचस्प कनेक्शन आगे चलकर Speed से भी जुड़ गया.
View this post on Instagram
Speed (1994):
साल 1994 में रिलीज हुई Speed हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्शन थ्रिलर फिल्मों में से एक है. Jan de Bont के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में Keanu Reeves, Sandra Bullock और Dennis Hopper मुख्य भूमिकाओं में थे.
फिल्म की कहानी एक ऐसी बस की है, जिसमें बम लगा हुआ है. बम लगाने वाले अपराधी की शर्त है कि अगर बस की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे से कम हुई, तो उसमें धमाका हो जाएगा. अब पुलिस ऑफिसर Jack Traven की जिम्मेदारी है कि वह बस में बैठे सभी यात्रियों की जान बचाए.
हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं, जब बस में मौजूद एक यात्री Annie को बस चलाने की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. एक तरफ बम का खतरा है, दूसरी तरफ शहर की सड़कों पर ट्रैफिक और तेज रफ्तार बस. ऐसे में हर पल यात्रियों की जान खतरे में रहती है.
लेकिन Speed का The Bullet Train से जुड़ाव इसकी कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प है. फिल्म के लेखक Graham Yost ने बताया था कि उन्हें Runaway Train के बारे में अपने पिता Elwy Yost से पता चला था. उनके पिता को गलतफहमी थी कि Runaway Train में ट्रेन पर बम लगा था. दरअसल, बम वाली ट्रेन की कहानी तो The Bullet Train में थी.
इसी गलतफहमी से Graham Yost के दिमाग में विचार आया कि अगर ट्रेन की जगह एक बस में बम लगा दिया जाए और उसकी रफ्तार कम होते ही धमाका होने लगे, तो कैसी कहानी बनेगी? इसी विचार से Speed की कहानी का जन्म हुआ. इसलिए Speed को The Bullet Train का सीधा रीमेक नहीं कहा जा सकता, लेकिन इसकी कहानी के पीछे जापानी फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प कनेक्शन जरूर है.
बॉक्स ऑफिस पर Speed ने दुनियाभर में लगभग 28.3 करोड़ डॉलर की कमाई की और बड़ी सफलता हासिल की. फिल्म को Academy Award में भी पहचान मिली और साउंड इफ़ेक्ट एडिटिंग का ऑस्कर जीता.
View this post on Instagram
Tezz (2012)
अब एक बार फिर बॉलीवुड लौटते हैं. साल 2012 में Priyadarshan के डायरेक्शन में Tezz रिलीज हुई थी. इसमें Ajay Devgn, Anil Kapoor, Kangana Ranaut, Zayed Khan, Sameera Reddy और Boman Irani जैसे कलाकार नजर आए थे. Mohanlal ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी.
फिल्म की कहानी Aakash Rana नाम के एक व्यक्ति की है, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए एक ट्रेन में बम लगा देता है. ट्रेन लंदन से ग्लासगो की ओर जा रही होती है और बम के कारण उसकी रफ्तार कम करना भी खतरनाक हो जाता है.
दूसरी तरफ, Anil Kapoor का किरदार Arjun Khanna यात्रियों की जान बचाने की कोशिश करता है. अब एक तरफ बदला लेने पर उतारू Aakash है, तो दूसरी तरफ यात्रियों को बचाने में जुटा Arjun. दोनों के बीच समय के खिलाफ एक दौड़ शुरू हो जाती है.
Tezz को The Bullet Train का अनऑफिसियल भारतीय रूपांतरण माना जाता है. इसमें मूल जापानी फिल्म से मिलते-जुलते कई एलेमेंट्स हैं, हालांकि कहानी और किरदारों में बदलाव किए गए हैं.
बड़ी स्टार कास्ट और तेज रफ्तार कहानी के बावजूद Tezz बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. लगभग 52 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में करीब 16 करोड़ रुपये नेट कमाए. Box Office India ने इसे डिजास्टर बताया है.
Bullet Train Down (2022)
साल 2022 में Bullet Train Down नाम की एक अमेरिकी फिल्म रिलीज हुई. इसे The Asylum नाम की कंपनी ने बनाया था और इसका डायरेक्शन Brian Nowak ने किया था. फिल्म में Tom Sizemore समेत कई कलाकार नजर आए.
फिल्म की कहानी दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन की पहली यात्रा से शुरू होती है. लेकिन इस ट्रेन में भी बम लगा होता है. बम के कारण ट्रेन की रफ्तार 200 मील प्रति घंटे से कम नहीं की जा सकती. अगर ऐसा हुआ, तो ट्रेन में धमाका हो जाएगा और यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाएगी.
इस फिल्म की कहानी में The Bullet Train और उससे मिलती-जुलती दूसरी फिल्मों के तत्व नजर आते हैं. हालांकि, यह किसी पुरानी फिल्म का आधिकारिक रीमेक नहीं है. Bullet Train Down को एक मॉकबस्टर फिल्म कहा जा सकता है. ऐसी फिल्में अक्सर किसी पॉपुलर फिल्म या सब्जेक्ट से मिलते-जुलते नाम और विचार के साथ बनाई जाती हैं.
फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से नेगेटिव रिस्पोंस मिला. Rotten Tomatoes पर इसकी समीक्षक रेटिंग 25 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके बॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए इसकी कमाई के बारे में कोई निश्चित दावा करना सही नहीं होगा.
दीजिये अपनी राय?
अब आप बताइए, इन सभी फिल्मों में से आपकी पसंदीदा फिल्म कौन-सी है? क्या आपने 1975 की जापानी फिल्म The Bullet Train देखी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.