Kanguva Box Office Verdict: 14 नवंबर 2024 में रिलीज़ हुई सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म से उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम कर सकती है. लेकिन फिल्म दर्शकों की सभी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. यही वजह है कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है.
कंगुवा फिल्म का बजट – Kanguva Movie Budget
सबसे पहले इस फिल्म के बजट के बारे में बात करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक कंगुवा फिल्म का टोटल बजट लगभग 350 करोड रुपए के आसपास है. इसलिए फिल्म को अगर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होना है तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही इस फिल्म इस फिल्म को 600 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार करना होगा. लेकिन अफ़सोस की बात ये है कि फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

Amaran Box Office Worldwide: 300 करोड़ के पार पहुंची अमरण की कमाई, कंगुवा का नहीं दिखा असर
Kanguva Box Office Verdict
फ्लॉप हुई सूर्या और बॉबी की कंगुवा
जैसा कि हमने बताया कि कंगुवा फिल्म का बजट लगभग 350 करोड रुपए है और फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही लगभग 70 करोड रुपए का कलेक्शन कर पाई है. जबकि फिल्म का वर्ल्ड वाइड बिजनेस करीब 100 करोड रुपए के आसपास हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर तो बहुत दूर की बात है, फिल्म अपना बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई है. जाहिर सी बात है की कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है.
फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 6 दिन ही हुए हैं और छठे दिन फिल्म का कलेक्शन मात्र 3 करोड रुपए के आसपास ही हुआ है. ये सूर्या और उनके फैंस के लिए बहद ही बुरी खबर है. वैसे देखा जाए तो कंगुवा फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यूज का सामना करना पड़ा. इसके अलावा ऑडियंस ने भी फिल्म को खास पसंद नहीं किया. फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली थी लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली. इस हिसाब से देखकर लग रहा है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में ही सिमट कर रह जाएगी.

Bollywood Diwali 2024: 2 फिल्में और बिजनेस 700 करोड़, जानिए बॉलीवुड के लिए कैसा रहा दिवाली 2024?
गौरतलब है कि कंगुवा फिल्म का डायरेक्शन तमिल फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर शिवा ने किया है. फिल्म में सूर्या एक वॉरियर के किरदार में हैं और इसमें 17वीं शताब्दी के आस पास की कहानी दिखाई गई है. इनके अलावा बॉबी देओल को नेगेटिव रोल में देखा गया है. फिल्म में दिशा पटानी भी नजर आई हैं.
38 भाषाओँ में हुई थी रिलीज़
साथ ही आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह फिल्म दुनियाभर की 38 भाषाओँ में रिलीज की गई थी जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. लेकिन इन सब का मेकर्स को कुछ भी फायदा नहीं मिल पाया.
कंगुवा फिल्म की स्टार कास्ट – Kanguva Movie Star Cast
कंगुवा फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज और एस रवि कुमार जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. इसके अलावा आप में से काफी लोग जानते होंगे कि कंगुवा इसी महीने की 14 तारीख को रिलीज होने वाली है.
Special Request
दोस्तों, आपको सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा कैसी लगी? कमेंट में अपनी राय जरूर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/pl/register?ref=UM6SMJM3
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.