Toy Story 5 Movie Review in Hindi: दुनिया की सबसे पॉपुलर एनिमेशन फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘Toy Story’ एक बार फिर ऑडियंस के सामने नए मैसेज और नई चुनौती के साथ लौट आई है. ‘Toy Story 5’ सिर्फ एक और सीक्वल नहीं है, बल्कि यह आज की डिजिटल दुनिया में बच्चों और खिलौनों के बदलते रिश्ते पर एक प्यारा सा प्रहार भी है. इस बार कहानी खिलौनों और गैजेट्स के बीच की टक्कर को दिखाती है. फिल्म मनोरंजन, रोमांच और इमोशन का शानदार मिश्रण पेश करती है, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आने वाली है.
Toy Story 5 Movie Storyline in Hindi: टॉय स्टोरी 5 फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत 8 साल की बॉनी से होती है, जिसे अपने शर्मीले स्वभाव की वजह से दोस्त बनाने में काफी परेशानी होती है. उसकी मदद के लिए उसके माता-पिता उसे एक मेंढक थीम वाला टैबलेट ‘लिलीपैड’ लाकर देते हैं. धीरे-धीरे बॉनी इस डिवाइस की आदी हो जाती है और अपने खिलौनों से दूरी बनाने लगती है. लिलीपैड की मदद से बॉनी सोशल मीडिया पर नए दोस्तों से जुड़ती है और एक स्लीपओवर पार्टी के लिए इनवाईट की जाती है.
दूसरी ओर, जेसी को महसूस होने लगता है कि बच्चों की जिंदगी में खिलौनों की जगह अब गैजेट्स लेते जा रहे हैं. वह बॉनी की सुरक्षा और खुशी को लेकर चिंतित रहती है और इसी वजह से उसके साथ स्लीपओवर तक पहुंचने का फैसला करती है. यहीं से शुरू होता है एक नया रोमांच, जिसमें पुराने दोस्त वुडी, बुल्सआई और कई अन्य किरदार भी शामिल हो जाते हैं. लेकिन इसमें कौन कामयाब होता है और कौन विफल? ये सब फिल्म देखकर ही पता चलेगा.
Toy Story 5 Movie Watch Full Trailer in Hindi
Toy Story 5 Movie Review in Hindi
Toy Story 5 Movie Plus Points
कंटेम्परेरी टॉपिक
‘Toy Story 5’ की सबसे बड़ी ताकत इसका कंटेम्परेरी टॉपिक है. आज के समय में बच्चे घंटों मोबाइल, टैबलेट और स्क्रीन पर बिताते हैं. फिल्म इसी वास्तविकता को बेहद सिंपल और प्रभावशाली तरीके से दिखाती है. एक सीन में जेसी छत पर खड़ी होकर पूरे मोहल्ले को स्क्रीन में डूबा हुआ देखती है. यह सीन फिल्म के मुख्य संदेश को बेहद प्रभावशाली तरीके से सामने लाता है.
फिल्म यह भी दिखाती है कि तकनीक के दौर में जुड़े रहने के बावजूद बच्चों के लिए सच्ची दोस्ती बनाना कितना मुश्किल हो गया है.
डायरेक्शन
डायरेक्टर एंड्रयू स्टैंटन ने इस पोपुलर फ्रेंचाइज़ी को बखूबी संभाला है. उन्होंने पुराने Toy Story फिल्मों की भावनात्मक आत्मा को बरकरार रखते हुए नई पीढ़ी के ऑडियंस के लिए एक बेहतर कहानी तैयार की है. फिल्म मनोरंजन और संदेश के बीच शानदार बैलेंस बनाकर रखती है. क्लाइमेक्स रोमांचक होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी है, जो ऑडियंस के दिल को छू सकता है.
View this post on Instagram
The Furious Movie Review in Hindi: सिंपल कहानी लेकिन एक्शन दमदार, आखिर तक नजरें हटाना मुश्किल
किरदार और अभिनय
Jessie बनी फिल्म की असली हीरो: इस बार कहानी का केंद्र जेसी है और यही फिल्म का सबसे बड़ा बदलाव भी है. जेसी का किरदार इमोशनल रूप से मजबूत लिखा गया है और उसकी जर्नी ऑडियंस को प्रभावित करती है.
Woody और Buzz का सीमित किरदार: वुडी और बज़ लाइटइयर जैसे पॉपुलर किरदारों की मौजूदगी जरूर है, लेकिन इस बार उनका प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा है. कई जगह ऐसा लगता है कि कहानी उनके बिना भी आगे बढ़ सकती थी. हालांकि दोनों किरदारों की मौजूदगी पुराने फैन्स के लिए खुशी का कारण जरूर बनेगी.
तकनीकी पक्ष
Pixar की पहचान उसकी शानदार एनिमेशन क्वालिटी है और ‘Toy Story 5’ इस मामले में बिल्कुल निराश नहीं करती. एनिमेशन पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और जीवंत दिखाई देता है. सिनेमैटोग्राफी, लाइटिंग और विजुअल डिटेल्स हर फ्रेम को शानदार बनाते हैं. एडिटिंग भी तेज और प्रभावी है, जिससे फिल्म कहीं भी स्लो नहीं लगती है.
View this post on Instagram
Toy Story 5 Movie Negative Points
हालांकि फिल्म का टॉपिक बेहतर और मजबूत है, लेकिन कुछ किरदारों को कम स्क्रीन टाइम मिलने की वजह से कई दर्शक निराश हो सकते हैं. इसके अलावा, कई घटनाओं में इंसानी किरदारों का जरूरत से ज्यादा अनजान बने रहना भी अजीब लगता है. हालांकि Toy Story सीरीज में ऐसा पहले भी देखने को मिला है, लेकिन इस बार यह ज्यादा ध्यान खींचता है.
निष्कर्ष
‘Toy Story 5’ एक इमोशनल, मनोरंजक और टाइमली एनिमेटेड फिल्म है, जो स्क्रीन एडिक्शन और दोस्ती जैसे सब्जेक्ट को दिल छू लेने वाले अंदाज में पेश करती है. बच्चों को तो ये पसंद आएगी ही लेकिन कुछ बड़े भी इससे निराश नहीं होंगे.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि आज के दौर में मोबाइल और टैबलेट ने बच्चों के खिलौनों की जगह ले ली है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.