Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कौन चल रहा है आगे? जानिए

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काफी अच्छी शुरुआत की है और अभी की बात करें तो ये सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 से काफी आगे निकल गई है.

2007 में रिलीज हुई Awarapan सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में फिल्म को जबरदस्त प्यार मिला और यह एक कल्ट फिल्म बन गई. इसकी कहानी, इमोशनल सीन, म्यूजिक और Emraan Hashmi की एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है. यही वजह है कि Awarapan 2 को लेकर पहले से काफी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking Report

awarapan 2 trailer review in hindi

Awarapan: Flop से Cult Classic बनने की कहानी | 20+ Unknown Facts, Story, Music, Trivia और Awarapan 2 Connection

Awarapan 2 Advance Booking

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मिली हालिया जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त रात 9 बजे तक Awarapan 2 के करीब 68 हजार टिकट बिक चुके थे. इन टिकटों से लगभग 2.20 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई. खास बात यह है कि सुबह तक करीब 18,000 टिकट ही बिके थे, लेकिन दिनभर में लगभग 50,000 और टिकट बिक गए. अगर बुकिंग की यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 1 लाख टिकटों का आंकड़ा पार कर सकती है.

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi की सुपरहिट जोड़ी: Ghayal से Batwara 1947 तक की पूरी कहानी

Batwara 1947 Advance Booking

वहीँ अगर बात करें Sunny Deol, Preity Zinta, Shabana Azmi, Ali Fazal और Karan Deol की Batwara 1947 की तो ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में आवारापन 2 से पीछे चल रही है. रात 9 बजे तक फिल्म के करीब 37,600 टिकट बिके थे. सुबह यह आंकड़ा सिर्फ 9,200 था. उम्मीद है की आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा.

हालांकि यह फाइनल आंकड़े नहीं हैं क्योंकि आने वाले 2 दिनों में इसमें बदवाल संभव है. वैसे भी बटवारा 1947 का क्रेज भी काफी अच्छी है. इसलिए अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है.

आपकी राय?

इस इंडिपेंडेंस डे के मौके पर आप कौन सी फिल्म देखना पसंद करेंगे- Emraan Hashmi की फिल्म Awarapan 2 या फिर Sunny Deol की Batwara 1947? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment