Cocktail 2 Movie Review in Hindi: शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने जीता दिल, क्या बनेगी साल की बेस्ट रोमांटिक ड्रामा?

Cocktail 2 Movie Review in Hindi: 14 साल पहले रिलीज हुई ‘Cocktail’ ने मॉडर्न रिश्तों और दोस्ती को नए अंदाज में पेश कर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी. अब ‘Cocktail 2’ उसी रस्ते दुनिया को एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ ऑडियंस के सामने लेकर आई है. डायरेक्टर होमी अदजानिया ने इस बार भी रोमांस, कॉमेडी, दोस्ती और इमोशन्स का ऐसा कॉकटेल तैयार किया है जो ऑडियंस को हंसाता भी है, इमोशनल भी करता है और आखिर तक बांधे रखता है.

Cocktail 2 Movie Storyline in Hindi: कॉकटेल 2 फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी कुनाल, दिया और अलीशा उर्फ़ एली के इर्द-गिर्द घूमती है. कुनाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) पिछले 16 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं और शादी को जरूरी नहीं मानते. लेकिन परिवार और समाज लगातार उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं.

इन सवालों और सामाजिक दबाव से बचने के लिए दोनों इटली के खूबसूरत शहर सिसिली घूमने का फैसला करते हैं. यहीं उनकी मुलाकात दिया की पुरानी कॉलेज फ्रेंड अलीशा उर्फ एली (कृति सेनन) से होती है. एली की एंट्री के बाद कुनाल और दिया की जिंदगी में कई नए मोड़ आते हैं. दोस्ती, प्यार, कंफ्यूजन और इमोशन का ऐसा जाल बनता है जो कहानी को लगातार दिलचस्प बनाए रखता है. लेकिन इस लव ट्रायंगल का क्लाइमैक्स कैसा होता है? इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी.

Cocktail 2 Movie Watch Full Trailer

Cocktail 2 Movie Review in Hindi

कॉकटेल 2 फिल्म के प्लस पॉइंट्स

डायरेक्शन

होमी अदजानिया का डायरेक्शन फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. वे किरदारों को बहुत वास्तविक तरीके से पेश करते हैं. फिल्म के किरदार किसी काल्पनिक दुनिया के नहीं लगते, बल्कि ऐसे लगते हैं जैसे वे हमारे आसपास ही मौजूद हों. सभी इनसे रिलेट करते हैं. कई बार कहानी ऐसे मोड़ लेती है जहां दर्शक अनुमान नहीं लगा पाते कि आगे क्या होने वाला है. यही बात फिल्म को रोचक बनाती है.

खास बात यह है कि जहां दूसरी फिल्मों में ऐसे हालात में बड़े झगड़े और ड्रामे दिखाए जाते, वहीं होमी अदजानिया ने हल्के-फुल्के और अनोखे अंदाज में परिस्थितियों को संभाला है और कहीं पर बोरियत महसूस नहीं होने दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

The Furious Movie Review in Hindi: सिंपल कहानी लेकिन एक्शन दमदार, आखिर तक नजरें हटाना मुश्किल

स्टार कास्ट की परफॉरमेंस

कृति सेनन: वैसे तो फिल्म में तीनों ही मंझे हुए कलाकार हैं लेकिन कृति सेनन फिल्म की जान हैं. अगर फिल्म में कोई कलाकार सबसे ज्यादा चमकता है तो वह कृति सेनन ही हैं. जिस तरह कॉकटेल में दीपिका का किरदार सभी पर भारी पड़ा था कृति ने भी वही कमाल दिखाया है. एली के किरदार में उन्होंने काफी एनर्जी लगाईं है जोकि दिखाई देती है. रोमांस, कॉमेडी और इमोशन सभी जगह कृति अव्वल नंबर रही है. ‘Mimi’ के बाद यह उनके करियर की एक और यादगार परफॉर्मेंस कही जा सकती है.

शाहिद कपूर: इनके अलावा शाहिद कपूर अपने किरदार में बेहद सहज और आकर्षक लगते हैं. कुनाल के रूप में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो सभी की खुशियों का ख्याल रखता है और इसी वजह से कई उलझनों में फंस जाता है. उनकी एक्टिंग स्वाभाविक है और दिल को छूने वाली लगती है.

रश्मिका मंदाना: वहीं दूसरी ओर रश्मिका का किरदार कृति और शाहिद के सामने उम्मीद से काफी कम प्रभावशाली लगा है, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाई है. कई भावनात्मक दृश्यों में उनका काम सराहनीय है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

म्यूजिक

प्रीतम का म्यूजिक फिल्म को और खास बना देता है. ‘Jab Talak’ और ‘Mashooqa’ जैसे गाने पहले से ही ऑडियंस के बीच पॉपुलर हो चुके हैं. वहीं ‘Tujhko’ एक प्योर रोमांटिक ट्रैक के रूप में उभरता है. इसके अलावा कग्राउंड स्कोर भी फिल्म के इमोशन और रोमांटिक माहौल को मजबूती देता है.

तकनीकी पक्ष

फिल्म के लिए की गई सिनेमैटोग्राफी भी काफी खूबसूरत है. इटली की लोकेशन्स को जिस शानदार तरीके से फिल्माया गया है, वह ऑडियंस को विजुअल ट्रीट देता है. कॉस्ट्यूम्स स्टाइलिश हैं और यंग जनरेशन के बीच नया फैशन ट्रेंड भी बन सकते हैं.

Batwara 1947 Teaser Review: तारा सिंह जैसे दमदार किरदार में नजर आये सनी देओल, दिखेगा बंटवारे का दर्द और इंसानियत की जंग

कॉकटेल 2 फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

फिल्म का प्री-क्लाइमेक्स थोड़ा अजीब और भ्रमित करने वाला लग सकता है जोकि कुछ ऑडियंस को पसंद ना आये. कुछ ऑडियंस को लग सकता है कि कहानी कुछ समय के लिए अपनी दिशा खो देती है. इसके अलावा, कुनाल के त्याग और उसकी पर्सनालिटी को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था.

निष्कर्ष

‘Cocktail 2’ एक एंटरटेनर, इमोशनल और दिल को छू लेने वाली रिलेशनशिप ड्रामा है, जो शानदार एक्टिंग, बेहतरीन राइटिंग और सधे हुए डायरेक्शन के दम पर ऑडियंस को पूरी तरह बांधे रखती है. यंग जनरेशन को ये फिल्म जरूर पसंद आने वाली है.

Special Request:

दोस्तों, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी में आपका पसंदीदा किरदार कौन सा है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment