Awarapan: Flop से Cult Classic बनने की कहानी | 20+ Unknown Facts, Story, Music, Trivia और Awarapan 2 Connection

Awarapan Trivia: 2007 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे बनाने में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. फिल्म में Emraan Hashmi लीड रोल में थे, इसका म्यूजिक जबरदस्त हिट हुआ और कहानी में एक्शन, रोमांस और इमोशन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला. लेकिन इसके बावजूद Awarapan बॉक्स ऑफिस पर Flop साबित हुई.

आज लगभग 19 साल बाद तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. वही फिल्म Emraan Hashmi के करियर की सबसे खास और अंडररेटेड फिल्मों में गिनी जाती है. DVD और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर मिली पॉपुलैरिटी ने इसे धीरे-धीरे Cult Classic का दर्जा दिला दिया. और अब जब Awarapan 2 सिनेमाघरों में आने वाली है, तो पहली फिल्म की कहानी और उससे जुड़े किस्से एक बार फिर चर्चा में हैं.

क्या आपको पता है कि Awarapan का टाइटल पहले किसी दूसरी फिल्म के लिए इस्तेमाल होने वाला था? Emraan Hashmi इसे अपने करियर की सबसे बेहतरीन Performances में क्यों मानते हैं? Purab Kohli के Role के लिए पहले किस एक्टर को चुना गया था? और क्या आपको पता है कि शूटिंग के दौरान Emraan Hashmi और Purab Kohli की गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं?

आइए जानते हैं Awarapan की पूरी कहानी, Box Office जर्नी, म्यूजिक Connection और 20+ Interesting Facts, साथ ही समझते हैं कि Awarapan 2 से क्या उम्मीद की जा सकती है.

Awarapan की कहानी क्या थी?

29 जून 2007 को Emraan Hashmi और Mohit Suri की फिल्म Awarapan सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में Emraan Hashmi ने Shivam Pandit का किरदार निभाया था. उनके साथ Shriya Saran, Mrinalini Sharma, Ashutosh Rana, Ashish Vidyarthi, Purab Kohli, Salil Acharya और Atul Parchure जैसे कई सितारे नजर आए.

Shivam एक ऐसा Gangster है जिसकी जिंदगी प्यार खोने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. क्राइम की दुनिया में रहने वाला यह शख्स धीरे-धीरे अपने अंदर छिपे इंसान को बाहर आने देता है और पूरी कहानी ही बदल जाती है. वैसे फिल्म में गैंगस्टर, रोमांस, धोखा और इमोशन जैसे कई इलेमेंट्स देखने को मिलते हैं.

लेकिन Awarapan की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं थी. इसके पीछे छिपी कई ऐसी बातें भी हैं, जिन्होंने बाद में इस फिल्म को खास बना दिया.

Awarapan 2 Teaser Review

Awarapan Unknown Facts in Hindi

Awarapan का कांसेप्ट ओरिजिनल नहीं था

रिपोर्ट्स के मुताबिक Awarapan को 2005 की Korean film ‘A Bittersweet Life’ का Unofficial Remake माना जाता है. हालांकि Bollywood Adaptation में इसमें हिंदी ऑडियंस के हिसाब से बदलाव किये गये है. यानी Awarapan की कहानी की जड़ Korean Cinema में थी, लेकिन फिल्म का Treatment पूरी तरह Bollywood Style में किया गया.

Awarapan नाम पहले किसी और फिल्म के लिए रखा गया था

आज जिस नाम को Emraan Hashmi की फिल्म की पहचान माना जाता है, ‘Awarapan’ टाइटल शुरुआत में किसी दूसरी फिल्म के लिए इस्तेमाल करने का विचार था. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टाइटल पहले इसी बैनर की फिल्म Woh Lamhe के लिए सोचा गया था. लेकिन बाद में Mukesh Bhatt ने अपना फैसला बदल दिया.

इसके बाद यही नाम Emraan Hashmi की 2007 वाली फिल्म के लिए इस्तेमाल हुआ.

Awarapan Budget & Box Office Collection

Awarapan की सबसे बड़ी विडंबना यही रही. फिल्म पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. लेकिन रिलीज़ के बाद यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और Box Office पर Flop साबित हुई. हालांकि फिल्म को लेकर कुछ क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले लेकिन उस टाइम पर ये फिल्म ऑडियंस जुटाने में कामयाब नहीं हो पाई.

Sunny Deol-Rajkumar Santoshi की सुपरहिट जोड़ी: Ghayal से Batwara 1947 तक की पूरी कहानी

Pakistan में खूब चली Awarapan

भारत में जहां फिल्म Box Office पर असफल रही, वहीं Pakistan में इसे काफी अच्छा Response मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने Pakistan में करीब 8 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद DVD और OTT के जरिए फिल्म की Popularity और बढ़ती गई.

धीरे-धीरे Awarapan उन फिल्मों में शामिल हो गई जिन्हें लोग Theatrical Collections के बजाय उनके Emotional Impact और Repeat Value के लिए याद करने लगे.

Awarapan के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण

फिल्म की कमजोर शुरुआत के पीछे Competition को भी एक वजह माना जाता है. जिस हफ्ते Awarapan रिलीज हुई उसी हफ्ते हिमेश रेशमियां की फिल्म Aap Kaa Surroor और मल्टीस्टारर फिल्म Apne भी आई थी. खासकर Apne एक बड़ी फिल्म थी क्योंकि इसमें Dharmendra, Sunny Deol और Bobby Deol पहली बार एक साथ नजर आए थे.

इतना ही नहीं उस दौरान Emraan Hashmi की इमेज भी एक बड़ी चुनौती थी. उनकी Public Image काफी हद तक ‘Serial Kisser’ वाली बन चुकी थी. Awarapan का Dark और Serious Character उनकी उस Established Image से बिल्कुल अलग था. यह भी एक वजह मानी जाती है कि कुछ लोग शायद Emraan को इस तरह के Intense Role में देखने के लिए तैयार नहीं था.

awarapan 2 trailer review in hindi

Emraan Hashmi के लिए बेहद ख़ास थी Awarapan

Awarapan सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि Emraan Hashmi के लिए एक अलग तरह का Experiment भी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक Emraan ने इस फिल्म के किरदार को अपने Career की Best Performances में से एक माना है. उन्होंने उम्मीद की थी कि यह फिल्म चलेगी लेकिन जब फिल्म Box Office पर नहीं चली, तो यह साफ हुआ कि उस समय Audience शायद Emraan को उनकी Usual Image से अलग देखने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी.

Purab Kohli की जगह होते Kunal Khemu

Awarapan में Purab Kohli ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस Role के लिए पहले Kunal Khemu को साइन किया गया था. बाद में Kunal Khemu ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया और आखिरकार यह रोल Purab Kohli के पास गया.

Purab Kohli के लिए भी खास थी Awarapan

Purab Kohli के लिए भी Awarapan एक अलग तरह का प्रोजेक्ट था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उनका Role उनके लिए पहली बार Negative Character निभाने का मौका था. दिलचस्प बात यह है कि Emraan Hashmi और Purab Kohli ने इस फिल्म के दौरान पहली बार साथ काम किया था. और शूटिंग के दौरान दोनों से जुड़ा एक ऐसा Incident भी हुआ जिसे दोनों में से कोई भी नहीं भूला होगा.

Awarapan 2 Trailer Review in Hindi: Emraan Hashmi की शानदार वापसी लेकिन ट्रेलर छोड़ गया कई सवाल

Shooting के दौरान हुआ एक्सीडेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक Scene शूट करते समय Emraan Hashmi और Purab Kohli की गाड़ियाँ आपस में क्रैश हो गई थीं. यानी स्क्रीन पर दिखाई देने वाला एक्शन हमेशा सिर्फ एक्टिंग नहीं होता. कई बार Shooting के दौरान Actors को असलियत में जोखिम का भी सामना करना पड़ता है.

Emraan Hashmi ने Awarapan के लिए किया बदलाव

Awarapan में Emraan Hashmi का लुक उनके बाकी फिल्मों से काफी अलग दिखाई देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म के लिए Hair Extensions का इस्तेमाल किया था. इससे उनका करैक्टर Shivam Pandit उनकी पिछली फिल्मों से बिलकुल अलग नजर आ रहा था.

Awarapan का म्यूजिक कैसे बना सदाबहार?

अगर Awarapan की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ की बात करें तो उसका म्यूजिक निश्चित रूप से सबसे ऊपर आएगा. फिल्म के गाने ने इसकी इमोशनल पहचान को मजबूत किया. इसके पॉपुलर गानों में शामिल हैं:

Tera Mera Rishta
Toh Phir Aao
Mahiya
Maula Maula

फिल्म Box Office पर भले ही नहीं चली, लेकिन इसका म्यूजिक उस समय खूब पसंद किया गया. बल्कि आज भी इस फिल्म के गाने ऑडियंस की फेवरेट प्लेलिस्ट में मिल जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

Tera Mera Rishta का Roxen Connection

Tera Mera Rishta की म्यूजिकल जर्नी भी काफी दिलचस्प है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाना Pakistani बैंड Roxen और गायक Mustafa Zahid के पहले के म्यूजिकल मटेरियल से जुड़ा हुआ था.

Toh Phir Aao का भी है Pakistani म्यूजिक Connection

Toh Phir Aao भी Awarapan के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कनेक्शन Pakistani बैंड Roxen के पुराने ट्रैक ‘Lams’ और उससे जुड़े म्यूजिकल कम्पोजीशन से बताया जाता है.

Mahiya गाना भी पूरी तरह ओरिजिनल नहीं था

Awarapan का एक और पॉपुलर गाना Mahiya था, जिसे Suzanne ने गाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गाना Pakistani सिंगर Annie Khalid के 2006 के गाने ‘Mahiya’ से इंस्पायर्ड था. इससे साफ पता चलता है कि Awarapan के म्यूजिक पर Pakistani म्यूजिक का काफी प्रभाव था.

TOXIC Movie Explained: फिल्म की कहानी, बजट, स्टार कास्ट, रनटाइम और 5 बड़े रहस्य

Maula Maula और Sufi Connection

Maula Maula की म्यूजिकल की जड़ें भी Sufi और ट्रेडिशनल फोक इन्फ्लुएंस से जुड़ी बताई जाती हैं, खासकर Baba Farid की Poetry से. यानी Awarapan का म्यूजिक सिर्फ टिपिकल Bollywood फ़ॉर्मूला पर आधारित नहीं था. इसमें Pakistani Independent म्यूजिक, Sufi Traditions और अलग-अलग म्यूजिकल Influences का मिश्रण देखने को मिला.

Tera Mera Rishta का Kill Bill कनेक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के गाने Tera Mera Rishta की शुरुआत में सुनाई देने वाला Flute साउंड Hollywood फिल्म Kill Bill: Volume 2 के एक सीन से लिया गया था. उस सीन में Beatrix पहली बार सीढ़ियां चढ़कर Pai Mei से Kung Fu सीखने पहुंचती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abdullah Al Ajaj (@ajaj_apurba)

Awarapan और Apne का 2007 Connection

यह Coincidence आज और ज्यादा Interesting हो गया है.

Awarapan 29 जून 2007 को रिलीज हुई थी और इसी दिन Apne भी सिनेमाघरों में आई थी.

Apne में Dharmendra, Sunny Deol और Bobby Deol साथ नजर आए थे और फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी. इस कम्पटीशन का असर Awarapan की ओपनिंग पर भी माना गया. लेकिन 19 साल बाद एक दिलचस्प सिचुएशन फिर बन रही है.

Awarapan 2 और Sunny Deol की Batwara 1947 भी एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं.

यानी-

2007: Awarapan vs Apne
2026: Awarapan 2 vs Batwara 1947

Bollywood में इससे बेहतर Coincidence शायद ही कोई हो.

Awarapan को इंटरनेशनल रीच की कमी

रिपोर्ट्स के मुताबिक Awarapan को British Columbia, Canada में Theatrical Release नहीं मिली थी. यानी फिल्म की International Reach होने के बावजूद कुछ Territories में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं किया गया था.

19. 2007 में Emraan Hashmi का मुश्किल दौर

2007 Emraan Hashmi के लिए काफी बुरा रहा. इस साल उनकी 3 फिल्में रिलीज हुईं:

Good Boy Bad Boy
The Train
Awarapan

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तीनों फिल्में Box Office पर Flop रहीं. लेकिन सबसे अच्छी बात ये थी कि आवारापन को बाद में खूब प्यार मिला.

Awarapan 2 का Teaser कब आया?

29 जून 2026, यानी Awarapan की 19वीं Anniversary पर Awarapan 2 का Teaser रिलीज किया गया. लगभग दो दशक बाद Emraan Hashmi एक बार फिर Shivam Pandit के किरदार में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 रखी गई है. यानी पहली फिल्म की रिलीज एनिवर्सरी और सीक्वल के प्रोमोशन के बीच एक बेहद दिलचस्प कनेक्शन बनाया गया है.

Awarapan 2 के सामने फिर Sunny Deol की फिल्म

2007 में Awarapan का मुकाबला Sunny Deol की Apne से हुआ था. अब 2026 में Awarapan 2 के सामने एक बार फिर Sunny Deol की फिल्म है. इस बार फिल्म है Batwara 1947, जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. इसलिए Independence Day weekend पर दर्शकों के सामने दो पॉपुलर फिल्मों का मुकाबला देखने को मिलेगा.

निष्कर्ष

Awarapan की कहानी सिर्फ एक Flop फिल्म के Cult Classic बनने की कहानी नहीं है. यह इस बात का उदाहरण है कि कभी-कभी Audience किसी फिल्म को समझने में समय लेती है. 2007 में Box Office पर असफल हुई Awarapan ने बाद के सालों में DVD, OTT, म्यूजिक और word-of-Mouth के जरिए अपनी एक मजबूत ऑडियंस बनाई. आज Emraan Hashmi के करियर की बात होती है तो Awarapan का नाम जरूर आता है.

दीजिये अपनी राय!

14 अगस्त 2026 को आप पहले Awarapan 2 देखेंगे या Sunny Deol की Batwara 1947? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment