सलमान खान को मुंबई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अभिनव कश्यप पर लगा मानहानि का केस

Salman Khan vs Abhinav Kashyap: सिविल कोर्ट, मुंबई ने शुक्रवार को फिल्म निर्माता अभिनव कश्यप और यूट्यूब चैनल “बॉलीवुड ठिकाना” के होस्टों को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ मानहानिकारक बयान देने के मामले में अपना फैसला सुनाया है. आइये विस्तार से जानते हैं.

Salman Khan vs Abhinav Kashyap

कोर्ट का आदेश

मुंबई की एक अदालत ने निर्देशक अभिनव कश्यप को सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक या मानहानि वाली टिप्पणी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.

मामला क्या है?

सलमान खान ने अभिनव कश्यप और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ 9 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. सलमान का आरोप है कि अभिनव ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए उनके और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अभिनव कश्यप के बयान

सलमान की याचिका के अनुसार, अभिनव ने सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में खान परिवार को “कनविक्टेड अपराधी” और “जिहादी इकोसिस्टम” का हिस्सा बताया था. उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान और दोनों भाइयों (अरबाज खान और सोहेल खान) के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

कोर्ट की टिप्पणी

जज पी.जी. भोसले ने कहा कि “अभिव्यक्ति की आजादी” का मतलब यह नहीं है कि कोई किसी के खिलाफ अपशब्दों या धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करे. कोर्ट ने माना कि ये बयान पहली नजर में अपमानजनक हैं और इससे सलमान खान और उनके परिवार की सार्वजनिक छवि को नुकसान हुआ है.

Dhurandhar 2 Update: क्या अक्षय खन्ना ने शुरू की फिल्म की शूटिंग? फ्लैशबैक में खुलेगा रहमान डकैत की जिंदगी का राज

अब क्या होगा?

कोर्ट ने अभिनव कश्यप और अन्य संबंधित प्लेटफार्मों को आदेश दिया है कि वे विवादित कंटेंट को तुरंत हटा दें. साथ ही, उन्हें भविष्य में ऐसी कोई भी पोस्ट या वीडियो डालने से मना किया गया है जब तक कि वे कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं कर लेते हैं.

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में बीजी हैं जोकि इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीज़र रिलीज किया जा चुका है जिसे ऑडियंस की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिला है. अब देखना होगा कि ये फिल्बॉम क्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है?

Special Request:

दोस्तों, अभिनव कश्यप और सलमान खान के इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment