Bollywood Iconic Scenes: इतिहास के पन्नों पर अमर हो गए बॉलीवुड के ये 10 आइकॉनिक सीन्स

Bollywood Iconic Scenes: बॉलीवुड में हजारों फिल्में बनी हैं. कुछ फिल्में आईं, सिनेमाघरों में चलीं और फिर लोगों ने उन्हें याद करना बंद कर दिया. लेकिन कुछ फिल्मों ने ऐसे Iconic Scenes दिए, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों की यादों से खत्म नहीं हुए. आज बात ऐसे ही Bollywood के 10 सबसे यादगार सीन्स की, जिन्हें कई बार पूरी फिल्म देखे बिना भी लोग पहचान लेते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं.

10 Bollywood Iconic Scenes Ever Filmed

Sholay — Jai की मौत और Coin का राज

सबसे पहले बात उस सीन की, जहां Bollywood की दोस्ती एक आखिरी बार दर्शकों को रुलाती है. फिल्म थी Sholay, साल था 1975 और यादगार सीन था Jai की मौत का. फिल्म के क्लाइमैक्स में Jai अकेले Gabbar के आदमियों से लड़ रहा होता है. दूसरी तरफ Veeru को बचाने के लिए Jai उसे वहां से जाने के लिए कहता है. लड़ाई के दौरान Jai बुरी तरह घायल हो जाता है और जब Veeru वापस आता है, तो वह अपने दोस्त को आखिरी सांसें लेते हुए देखता है.

इसी दौरान Veeru की नजर Jai के उस सिक्के पर पड़ती है, जिससे दोनों दोस्त अक्सर फैसले किया करते थे. Veeru सिक्का उठाता है और उसे पता चलता है कि वह दोनों तरफ से एक जैसा है. मतलब Jai हर बार Veeru को सिक्का उछालने के खेल में बेवकूफ बनाता था. फिल्म का यह सीन सिर्फ भावुक नहीं था, बल्कि इसमें Jai और Veeru की दोस्ती का एक आखिरी राज भी सामने आया.

Deewaar — Mere Paas Maa Hai

अब बात उस सीन की जिसमें कोई गोली नहीं चली, लेकिन एक डायलॉग ने पूरा मुकाबला खत्म कर दिया. फिल्म थी Deewaar, साल था 1975. एक तरफ Vijay यानी Amitabh Bachchan और दूसरी तरफ Ravi यानी Shashi Kapoor. दोनों भाइयों के रास्ते अलग हो चुके हैं. Vijay के पास पैसा है, बड़ा घर है, गाड़ी है और रुतबा है. वह अपने भाई के सामने अपनी कामयाबियां गिनाता है. उसे लगता है कि उसके पास जिंदगी में पाने के लिए सब कुछ है.

लेकिन फिर Ravi का जवाब आता है—

“Mere Paas Maa Hai.”

बस!

इतना छोटा डायलॉग और पूरा सीन पलट जाता है. Vijay के पास दौलत और ताकत है, लेकिन Ravi के पास अपनी मां का प्यार है. यही इस सीन की सबसे बड़ी ताकत है. एक तरफ पैसा और रुतबा है, तो दूसरी तरफ मां का प्यार. कभी-कभी Bollywood में पूरा भाषण देने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ चार शब्द ही पूरे सीन को अमर बना देते हैं.

Monster: Salman Khan की फिल्म पर 100 करोड़ की बड़ी डील, PVRInox ने लगाया बड़ा दांव

Damini — Tareekh Pe Tareekh

अगली फिल्म है Damini. साल था 1993 और Sunny Deol ने इसमें एडवोकेट Govind का किरदार निभाया था. वह अदालत में न्याय की मांग करते हैं, लेकिन मामला बार-बार अगली तारीख पर टलता जाता है. न्याय पाने की कोशिश में देरी लगातार बढ़ती रहती है और आखिरकार Govind का गुस्सा फूट पड़ता है.

Sunny Deol का मशहूर डायलॉग आता है—

“Tareekh pe tareekh!”

Sunny Deol जिस जोश और गुस्से के साथ यह सीन करते हैं, वह इसे सिर्फ अदालत का सीन नहीं रहने देता. यही वजह है कि इतने साल बाद भी अगर किसी काम में बार-बार देरी हो जाए, तो लोग मजाक में सीधे “तारीख पे तारीख” बोल देते हैं.

वैसे, अदालत हो, सरकारी काम हो या दोस्त का उधार… यह डायलॉग हर जगह फिट बैठ जाता है.

Sunny Deol Biography in Hindi sunny deol in damini dialogue

Dilwale Dulhania Le Jayenge — ट्रेन वाला एंडिंग सीन

फिल्म थी Dilwale Dulhania Le Jayenge, साल था 1995 और सीन था Bollywood के सबसे पहचाने जाने वाले ट्रेन सीन्स में से एक. Simran की शादी होने वाली है, लेकिन उसका दिल Raj के पास है. आखिरकार वह स्टेशन पहुंचती है, जहां Raj ट्रेन में बैठा हुआ है. ट्रेन चलने लगती है और Simran पीछे रह जाती है.

लेकिन तभी Amrish Puri यानी Bauji अपनी बेटी को रोकते नहीं हैं. बल्कि वही बात कहते हैं जिसका इंतजार पूरी फिल्म देख रही दर्शक कर रहे होते हैं. यानि अमरीश पूरी साहब कहते हैं-

“Ja Simran, ja… jee le apni zindagi.”

इसके बाद Simran दौड़ती है. ट्रेन आगे बढ़ रही है और Raj अपना हाथ उसकी तरफ बढ़ाता है. Simran उस हाथ को पकड़ लेती है. इस सीन की असली खूबसूरती सिर्फ Raj और Simran का मिलना नहीं थी. असली भावनात्मक पल यह था कि जिस पिता ने पूरी फिल्म Simran के फैसले का विरोध किया, आखिर में वही उसे अपनी जिंदगी चुनने की इजाजत देता है.

Gadar: Ek Prem Katha — Handpump Scene

साल 2001 में आई Gadar: Ek Prem Katha का हैण्ड पंप वाला सीन Bollywood के सबसे पॉपुलर एक्शन सीन्स में शामिल हो गया. Tara Singh यानी Sunny Deol गुस्से में Handpump उखाड़ देते हैं. देखने में यह सिर्फ एक जबरदस्त एक्शन सीन लगता है, लेकिन इसके पीछे Tara Singh का गुस्सा, अपने परिवार के लिए उसका जुनून और दुश्मनों को जवाब देने का अंदाज भी साफ दिखाई देता है.

शायद यही Bollywood की खासियत है. हीरो के हाथ में तलवार या बंदूक न हो, तो कोई ऐसी चीज चाहिए जिसे देखकर विलेन समझ जाए कि उसने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. और Gadar में वह काम Handpump ने कर दिया.

आज भी जब Bollywood के सबसे यादगार एक्शन सीन्स की बात होती है, तो यह सीन बिना बुलाए सूची में शामिल हो जाता है.

Top 10 Bollywood Actors and their Highest Grossing Movies of All Time sunny deol gadar

Kabhi Khushi Kabhie Gham — Rahul और Rohan का Bench Scene

अब बात एक ऐसे सीन की जो न तो एक्शन है और न ही रोमांस, लेकिन भावनाओं के मामले में किसी से कम नहीं. फिल्म थी Kabhi Khushi Kabhie Gham. Rahul यानी Shah Rukh Khan घर छोड़कर जा रहा है. उसका छोटा भाई Rohan यानी Hrithik Roshan उस समय बच्चा है. दोनों एक Bench पर.

वह उसे मां का ख्याल रखने, अच्छे से रहने और Cricket Team में शामिल होने जैसी बातें समझाता है. इसी बीच वह मजाक में उससे अपना वजन कम करने के लिए भी कहता है. बातें सुनने में हल्की-फुल्की लगती हैं, लेकिन स्थिति बेहद भावुक है. Rahul जानता है कि वह अपने छोटे भाई से दूर जा रहा है, जबकि Rohan शायद यह समझ भी नहीं पा रहा कि उसका भाई आखिर जा क्यों रहा है. लेकिन Kabhi Khushi Kabhie Gham ने इस सीन को बाद में और खास बना दिया.

फिल्म के एंड में जब Rohan बड़ा हो चुका होता है, तो वही बातचीत दोबारा दिखाई जाती है. वही Bench है, वही भाई हैं, लेकिन इस बार Rohan बड़ा हो चुका है. बचपन में कही गई वही बातें अब एक अलग इमोशनल मीनिंग ले लेती हैं. इस तरह एक ही बातचीत के जरिए दोनों भाइयों के रिश्ते का पूरा सफर दिखाया जाता है.

मजाक अलग, लेकिन यह सीन इसलिए याद रहता है क्योंकि यहां डायलॉग से ज्यादा दो भाइयों का रिश्ता बोलता है.

3 Idiots — Chatur की Funny Speech

अब बात करेंगे फिल्म 3 Idiots के सीन के बारे में, साल था 2009 और सीन था Chatur Ramalingam यानी Silencer की Speech. Chatur एक औपचारिक भाषण देने के लिए खड़ा होता है. हाथ में पूरी Speech है और अंदाज बिल्कुल गंभीर है. लेकिन समस्या यह है कि Rancho ने उसकी Speech के कुछ शब्द बदल दिए हैं और Chatur को Hindi ठीक से समझ भी नहीं आती.

नतीजा यह होता है कि जहां कुछ बोलना था, वहां कुछ और ही बोल दिया जाता है. पूरा Auditorium हंसी से भर जाता है. सबसे मजेदार बात यह है कि Chatur खुद पूरी गंभीरता से भाषण देता रहता है. उसे पता ही नहीं होता कि आखिर लोग हंस क्यों रहे हैं.

यह सीन सिर्फ गलत शब्दों की वजह से मजेदार नहीं बनता. असली कॉमेडी Chatur के आत्मविश्वास में है. उसे खुद नहीं पता कि वह क्या बोल रहा है, लेकिन आत्मविश्वास ऐसा जैसे कोई बहुत बड़ा भाषण देने आया हो. यही 3 Idiots की कॉमेडी की खूबसूरती थी.

Akshay Kumar-Suniel Shetty Movies: Hit, Flop और Blockbuster फिल्मों का पूरा हिसाब

Rang De Basanti — Radio Station Climax

अब नाम आता है फिल्म Rang De Basanti का, साल था 2006 और इसका अंतिम हिस्सा पूरी फिल्म को एक अलग लेवलपर ले जाता है. DJ यानी Aamir Khan, Karan यानी Siddharth, Aslam, Laxman और Sukhi भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. इसके लिए वे All India Radio Station पर कब्जा कर लेते हैं.

उनका मकसद साफ है. वे जनता को बताना चाहते हैं कि असल में क्या हुआ है. Karan Radio पर जाकर सरकार और Defence Deal में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी बात रखता है. लेकिन पुलिस उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है.

इसके बाद हालात बदल जाते हैं और एक-एक करके उनके साथी मारे जाते हैं. आखिर में DJ और Karan Radio Station के अंदर ही अपने आखिरी पलों का सामना करते हैं. यह एंडिंग इसलिए असरदार है क्योंकि फिल्म की शुरुआत में ये सभी किरदार मस्ती करने वाले और बेफिक्र युवा नजर आते हैं. लेकिन कहानी के एंड तक वही लोग अपने विश्वास के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हो जाते हैं.

इसी वजह से Rang De Basanti का क्लाइमैक्स आज भी Bollywood के सबसे असरदार सीन्स में गिना जाता है.

Vijay Bigil Movie Facts in Hindi shahrukh khan chak de india

Chak De! India — “70 Minutes”

अब बात उस Speech की जिसे सुनकर आज भी कई लोगों के अंदर का Coach जाग जाता है. फिल्म थी Chak De! India, साल था 2007. Shah Rukh Khan ने इसमें Kabir Khan का किरदार निभाया था और Indian Women’s Hockey Team जोकि World Cup का Final खेलने जा रही थी. Final Match से पहले Kabir अपनी टीम से बात करता है.

वह कोई लंबा भाषण या रणनीति की पूरी किताब नहीं खोलता. वह अपनी टीम को सिर्फ एक बात याद दिलाता है—

“सत्तर मिनट.”

ये 70 मिनट उनकी जिंदगी के सबसे खास 70 मिनट हो सकते हैं. जीतें या हारें, लेकिन इन 70 मिनटों को कोई उनसे छीन नहीं सकता. यही बात पूरी टीम के अंदर एक अलग ऊर्जा पैदा करती है.
इस सीन की खासियत सिर्फ डायलॉग नहीं है. Shah Rukh Khan इसे चिल्लाकर नहीं बोलते. उनका शांत अंदाज, चेहरे की गंभीरता और सामने बैठी पूरी टीम का ध्यान इस सीन को और असरदार बना देता है.

Dangal — Geeta का Final और Mahavir का Locked Room

इस लिस्ट की आखिर फिल्म है Dangal, जोकि साल 2016 में आई थी. Geeta, Commonwealth Games के Final में पहुंच चुकी है. दूसरी तरफ Mahavir Singh Phogat हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की है. लेकिन Final से ठीक पहले Mahavir को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है.

अब Geeta अकेली मैट पर उतरती है. इस बार उसके पिता उसे बाहर से कोई सलाह नहीं दे सकते. Geeta पहला Round जीतती है, लेकिन दूसरे Round में स्थिति उसके खिलाफ चली जाती है. आखिरी पलों में उसे वही तकनीकें याद आती हैं जो उसके पिता ने उसे सिखाई थीं. फिर आखिरी सेकंड में Geeta मौका देखती है और वही बड़ा दांव लगाती है, जिसकी ट्रेनिंग उसे Mahavir ने दी थी.

आख़िरकार Geeta जीत जाती है! लेकिन सबसे भावुक बात यह है कि Mahavir उसकी जीत देख ही नहीं पाते. तभी Stadium में India का National Anthem बजता है. कमरे में बंद Mahavir को यह सुनाई देता है और वह तुरंत समझ जाते हैं कि Geeta जीत गई है. यही वह पल है जहां दर्शक भी Mahavir के साथ उस जीत को महसूस करते हैं.

बाद में Mahavir बाहर आते हैं और अपनी बेटी को गले लगा लेते हैं. इस पूरे सीन की सबसे खूबसूरत बात यही है कि पिता ने बेटी को लड़ना सिखाया और आखिरी मुकाबले में बेटी ने साबित कर दिया कि अब वह अपने पिता के बिना भी लड़ सकती है.

आपकी राय?

इन 10 में से आपका सबसे पसंदीदा Iconic Scene कौन-सा है? और अगर आपके हिसाब से कोई ऐसा Bollywood Scene है जो इस लिस्टमें जरूर होना चाहिए था, तो Comment में उसका नाम जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment