Shaque: Trust No One Review in Hindi: मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे गहरे रिश्तों में से एक माना जाता है. लेकिन अगर किसी मां से उसका नवजात बच्चा छीन लिया जाए, तो उसकी जिंदगी किस तरह बदल सकती है? इसी दर्द, बेचैनी और रहस्य को लेकर आई है Parineeti Chopra स्टारिंग Netflix की वेब सीरीज़ Shaque: Trust No One. इसमें एक मां अपनी लापता बेटी को तलाशने के लिए किस हद तक जा सकती है, यही इस फिल्म में देखने को मिलेगा.
सीरीज़ में Parineeti Chopra के अलावा Tahir Raj Bhasin, Anup Soni, Jennifer Winget, Soni Razdan और Harleen Sethi जैसे कई सितारे नजर आये हैं. 7 एपिसोड वाली यह सीरीज़ सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और रोमांच का मिश्रण है. आइए जानते हैं कि Shaque: Trust No One कैसी है?
Shaque: Trust No One की कहानी
Shaque: Trust No One की कहानी Shimla में रहने वाली Anvita Dutt यानि Parineeti Chopra की है. वह अपने पति Alok यानि Tahir Raj Bhasin और सास Madhu यानि Soni Razdan के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही है. बेटी Apeksha को जन्म देने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. लेकिन Royal Shimla Hospital में उसकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब एक महिला नर्स का भेष बनाकर उसकी नवजात बच्ची को किडनैप कर लेती है.
Inspector Khurana यानि कि Anup Soni इस मामले की जांच शुरू करता है, लेकिन अस्पताल के कुछ सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे होते. इस वजह से पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिल पाता. दूसरी तरफ, बच्ची को अगवा करने वाली महिला हर साल Apeksha के जन्मदिन पर Anvita को उसकी तस्वीरें भेजती है. तस्वीरों में बच्ची का चेहरा नहीं दिखता, लेकिन इतना जरूर पता चलता है कि वह अच्छी तरह बड़ी हो रही है.
इस घटना के दो साल बाद Anvita दूसरी बेटी Siddhi को जन्म देती है. लेकिन पहली बेटी के लापता होने का दर्द उसके दिल से कभी नहीं जाता. आठ साल बीत जाने के बाद भी वह अपनी बेटी को नहीं भूल पाती. कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब Gaurav Mathur यानि कि Dhruv Chaudhary और Sakshi Mathur यानि Jennifer Winget अपने परिवार के साथ Shimla में रहने आते हैं.
उनकी बेटी Rhea, Siddhi के ही स्कूल में पढ़ती है. Anvita को यकीन होने लगता है कि Rhea ही उसकी लापता बेटी Apeksha है. लेकिन क्या उसका शक सही है? और अगर ऐसा है, तो इतने सालों तक उसकी बेटी कहां थी? इन सवालों के जवाब सीरीज़ के बाकी एपिसोड में मिल जायेंगे.
View this post on Instagram
Shaque: Trust No One Review in Hindi
सीरीज में क्या है खास?
Rensil D’Silva की कहानी में आपको कई रहस्यमयी मोड़ नजर आयेने. स्क्रीनप्ले काफी तेज है और इसमें कई ऐसे किरदार हैं, जिनके इरादों पर शुरू से ही शक होता है. दर्शकों को लगातार यह सोचने का मौका मिलता है कि आखिर कौन सच बोल रहा है और कौन क्या छिपा रहा है.
सीरीज़ में कुल 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड लगभग 30 से 40 मिनट का है. कहानी शुरुआत से ही रफ़्तार पकड़ लेती है. पहले कुछ मिनटों में ही कई घटनाएं सामने आ जाती हैं और दर्शकों को एहसास होने लगता है कि हर किरदार के पीछे कोई न कोई राज छिपा है.
Anvita का अपने सदमे से बाहर न निकल पाना और किडनैपर का समय-समय पर उसकी लापता बेटी की तस्वीरें भेजना कहानी में सस्पेंस बनाये रखता है.
Monster: Salman Khan की फिल्म पर 100 करोड़ की बड़ी डील, PVRInox ने लगाया बड़ा दांव
कहाँ रह गई कमी?
डायरेक्टर सीरीज़ का रहस्य काफी हद तक गुप्त रखने में कमयाब रहे हैं लेकिन कुछ समय बाद इसका अंदाजा लग जाता है. इसलिए एंड में जो खुलासे किये जाते हैं वो दर्शकों को पर उतना जबदस्त प्रभाव नहीं डालते जितना कि उनसे उम्मीदों की जा रही हैं. असली क्रिमिनल के लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठ सकते हैं.
साथ ही कुछ छोटी-छोटी कहानियाँ हैं जोकि फिल्म में पूरी नहीं होती उन्हें बीच में ही छोड़ दिया गया है. दर्शक इस बात पर भी सवाल उठा सकते हैं.
कलाकारों का अभिनय
Parineeti Chopra ने इस सीरीज़ के जरिए दमदार वापसी की है. एक ऐसी मां का किरदार निभाना, जो अपनी बेटी को खोने के दर्द से बाहर नहीं निकल पा रही है, आसान नहीं है. Parineeti ने इस जटिल किरदार को पूरी गंभीरता से निभाया है. इनके अलावा Tahir Raj Bhasin, Anup Soni, Jennifer Winget, और Sumeet Vyas जैसे स्टार्स ने भी अपनी-अपनी जगह बेहतर काम किया है.
म्यूजिक और तकनीकी पक्ष
Shaque: Trust No One में गाने तो नहीं हैं, लेकिन Raju Singh का बैकग्राउंड संगीत कहानी के रहस्यमय माहौल के साथ अच्छी तरह मेल खाता है. इसके अलावा Jishnu Bhattacharjee की सिनेमैटोग्राफी भी सीरीज़ के लिए प्लस पॉइंट काम करती है. उन्होंने Shimla और Chail के खूबसूरत नजारों को शानदार तरीके से कैमरे में कैद किया गया है.
फाइनल वर्डिक्ट
कुल मिलाकर, Shaque: Trust No One एक तेज रफ्तार और रोमांचक वेब सीरीज़ है, जो अपने सस्पेंस, फॅमिली ड्रामा और सितारों की एक्टिंग के दम पर दर्शकों को बांधे रखती है. हालांकि, कहानी में कई जगह रहस्य का अंदाजा पहले ही लगने लगता है. कुछ कहानियाँ अधूरी रह गई हैं. इसलिए इसे परफेक्ट सीरीज नहीं कह सकते लेकन एक बार जरूर देखा जा सकता है.
अगर आपको रहस्य और रोमांच से भरी हिंदी वेब सीरीज़ पसंद हैं, तो Shaque: Trust No One आपको पसंद आ सकती है.
आपकी राय?
अगर आपने ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ देख ली है तो बताइये आपको सीरीज में किसकी परफोर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें.