Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन का धमाकेदार आगाज़ होने वाला है. 16 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ वापस आ रहे हैं.
Bhooth Bangla Teaser Update
पिंकविला (Pinkvilla) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीज़र 12 मार्च 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स ने इसे एक ग्रैंड विजुअल एक्सपीरियंस के तौर पर बड़े पर्दे पर लॉन्च करने की योजना बना ली है.

ट्रेलर और प्रमोशन की अनोखी रणनीति
फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर मार्च के दूसरे हफ्ते या फिर तीसरे हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मेकर्स पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त ‘बज़’ बनाना चाहते हैं और फिर 19 मार्च को रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की भारी भीड़ का फायदा उठाकर सिनेमाघरों में इस ट्रेलर को दिखाना चाहते हैं.
Dhurandhar 2 ने रिलीज से 8 दिन पहले ही रचा इतिहास; तोड़ दिया ‘स्त्री 2’ का ये रिकॉर्ड
तगड़ी स्टार कास्ट
प्रियदर्शन अपनी फिल्मों में किरदारों के अनोखे तालमेल के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में भी दिग्गजों की फौज है. अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव और तब्बू की पुरानी टोली नजर आएगी. साथ ही मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं.
🚨 THE OG DUO IS BACK! 🏛️👻
The official teaser for Akshay Kumar and Priyadarshan’s #BhoothBangla drops this Thursday, March 12! 🛡️⚡
Get ready for the horror-comedy of the year. The trailer will also play in cinemas with #Dhurandhar2 from March 19! 🍿🎬#AkshayKumar… pic.twitter.com/WxTBjAFT3a
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) March 10, 2026
फिल्म का म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है. फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ पहले से ही चर्चा में है और लोगों को पसंद आ रहा है.
रिलीज
कॉमेडी, हॉरर और डरावने ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अक्षय कुमार का ‘तांत्रिक’ अवतार और प्रियदर्शन की कॉमिक टाइमिंग इस साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर साबित हो सकती है. साथ ही ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर काफी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है.
Special Request:
दोस्तों, भूत बंगला को लेकर आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.