Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi: भारतीय सिनेमा की मास्टरपीस और Ranveer Singh के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म है ‘धुरंधर 2’

Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको एंड तक अपनी सीट से बांधे रखता है. जहाँ पहला पार्ट ‘लयारी’ की दुनिया से परिचित कराने के बारे में था, वहीं यह सीक्वल जज्बात, बदले और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन का बेजोड़ मिश्रण है.

Dhurandhar 2 Movie Storyline in Hindi: धुरंधर 2 फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत 2000 के दशक के फ्लैशबैक से होती है, जहाँ 21 साल का जसकीरत सिंह रंगी यानि कि रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ हुई क्रूरता का बदला लेने के लिए एक विधायक और उसके परिवार को खत्म कर देता है. जेल में बंद जसकीरत को अजय सन्याल यानि कि आर. माधवन ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के लिए चुन लेते हैं.

कहानी फिर 2009 में कराची पहुँचती है, जहाँ रहमान डकैत की मौत के बाद हमज़ा यानि कि जसकीरत लयारी का नया ‘किंग’ बनता है और धीरे-धीरे कराची की राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते हुए ‘बड़े साहब’ की नजरों में आ जाता है. यहाँ से शुरू होता है जासूसी और धोखे का वो खेल जिसकी कल्पना हम सभी ने इसके पहले पार्ट के दौरान की थी.

ये मिशन नामुमकिन सा है लेकिन देश के लिए करना तो पड़ेगा. लेकिन ये सब कैसे होगा इसके लिए आपको ये पूरी फिल्म (Dhurandhar: The Revenge) देखनी पड़ेगी.

Dhurandhar

Dhurandhar Recap: धुरंधर 2 से पहले देख लीजिये पहले पार्ट में क्या-क्या हुआ? जानिए दूसरे पार्ट में क्या होगा ख़ास?

Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi

धुरंधर 2 फिल्म के प्लस पॉइंट्स

आदित्य धर ने एक बहुत बड़ा रिस्क लिया है. उन्होंने सीक्वल को पहले पार्ट (धुरंधर) से बिल्कुल अलग टोन दी है. ‘A Burnt Memory’ नाम का ओपनिंग चैप्टर इतना भावुक है कि आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे आँखें नाम हो जाएँगी. फिल्म का इंटरवल पॉइंट आपको चौंका देगा. फिल्म में कई से भावुक सीन हैं जो भारतीय सिनेमा के इतिहास के बेहतरीन सीन्स में एक गिने जायेंगे.

इन सब के अलावा फिल्म के लिए सिनेमैटोग्राफी, एक्शन सीक्वेंस और इसका म्यूजिक बेहद ही दमदार है और कहीं पर आपको बोरियत महसूस नहीं होगी. फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना ‘फिर से’ आपके दिल को छू जायेगा.

धुरंधर 2 फिल्म के नेगटिव पॉइंट्स

3 घंटे 49 मिनट की लेंथ की वजह से ‘Lucifer’ वाला चैप्टर थोड़ा स्लो लग सकता है. इसके अलावा फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं जिनमे काफी वोइलेंस दिखाया गया है और इनकी वजह से कुछ लोग विचलित हो सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

Dhurandhar 2 OTT Release: जानिए कब और किस प्लेटफोर्म पर आएगी Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर 2?

स्टार कास्ट की परफॉरमेंस

यह कहना गलत नहीं होगा कि यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है. उन्होंने इमोशन सीन्स में जो दर्द दिखाया है, वह आपकी रूह कंपा देगा और इसका उदाहरण हम सभी पिछली फिल्म धुरंधर में भी देख चुके हैं.

इनके अलावा अर्जुन रामपाल एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज में छा गए हैं. साथ ही आर. माधवन भी बेहद प्रभावशाली और सटीक एक्टिंग करते नजर आये हैं. इनके अलावा इस बार संजय दत्त का रोल थोड़ा बड़ा है इसलिए वो अपने करैक्टर में पकड़ बनने में और ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं.

यामी गौतम ने फिल्म में कैमियो किया है जिसके तारीफ पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म में ‘शाजिया बानो’ के रूप में नजर आई हैं जोकि ऑडियंस पर एक अलग ही छाप छोड़ता है और ये फिल्म फिल्म की कहानी के लिए भी महत्वपूर्ण है.

निष्कर्ष

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक ऐसा सिनेमाई सफर है जो हर जगह आपको एंटरटेन करता है और देशहित में आपको भावुक भी करता है. यह फिल्म न केवल अपने पहले पार्ट से बड़ी है, बल्कि यह भावनाओं के मामले में भी काफी गहरी है. रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर का विजन इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाने की ताकत रखते हैं.

Special Request:

दोस्तों, अगर आपने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment