Drishyam 3 Release Date Update: मोहनलाल के फैंस के लिए जॉर्जकुट्टी की वापसी का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है. दरअसल ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3), जो पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब नई तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
मलयालम सिनेमा की सबसे पॉपुलर फ्रैंचाइजी में से एक दृश्यम की तीसरी कड़ी ‘दृश्यम 3’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी यह सस्पेंस थ्रिलर अब अपनी पुरानी तारीख (2 अप्रैल) पर रिलीज नहीं होगी.
इस वजह से बढ़ाई गई रिलीज डेट
फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और संघर्ष की स्थिति है. मलयालम फिल्मों के लिए खाड़ी देश (GCC) केरल के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्किट है. वर्तमान अनिश्चितता के चलते फिल्म के बिजनेस को बड़ा नुकसान होने का खतरा था, इसलिए मेकर्स के पास फिल्म को पोस्टपोन करने के लिए कोई और रास्ता नहीं बचा.
View this post on Instagram
Top 10 Highest Opening Day Worldwide: धुरंधर 2 पहुंची चौथे नंबर पर, देखिये पूरी लिस्ट
Drishyam 3 Release Date Update
सुपरस्टार मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्टर शेयर करते हुए नई तारीख का ऐलान किया है. अब यह फिल्म 21 मई 2026 को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि 21 मई को मोहनलाल का 66वां जन्मदिन भी है, जो फैंस के लिए इस फिल्म को और भी खास बनाता है.
मोहनलाल ने इस पोस्ट में लिखा, “अतीत कभी खामोश नहीं रहता… वह बस इंतजार करता है. जॉर्जकुट्टी आ रहा है.”
दृश्यम 3 के बारे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म होने की उम्मीद है. कहानी ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के साढ़े चार साल बाद की परिस्थितियों पर आधारित होगी. फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन और एस्थर अनिल अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे.
इन सब के अलावा दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन वर्जन के बारे में बात करें तो मोहनलाल की मलयालम फिल्म के रिलीज के बाद, अजय देवगन स्टारर इसका हिंदी रीमेक 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जा सकता है.
Special Request:
दोस्तों, मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.