Bhooth Bangla Trailer Update: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रणबीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर मचे कोहराम को देखते हुए मेकर्स अब फिल्म की रिलीज में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं.
अक्षय कुमार के फैंस जो 10 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ का इंतजार कर रहे थे, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसने इसी महीने रिलीज होने वाली कई फिल्मों को सोचने पर मजबूर कर दिया था और उन्हीं में से एक भूत बंगला भी है.

क्या आगे बढ़ेगी भूत बंगला की रिलीज डेट?
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ अपने चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहने की उम्मीद है. इसी को ध्यान में रखते हुए, ‘भूत बंगला’ की टीम फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रही है.
Also Read : Ustaad Bhagat Singh हुई फ्लॉप, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा
देखा जाए तो 17 अप्रैल को कोई भी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे अक्षय कुमार की फिल्म को एक ‘सोलो विंडो’ मिल जाएगी. इससे फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगे और ‘धुरंधर 2’ की लहर थोड़ी शांत होने पर फिल्म की कमाई की संभावना थोड़ी बढ़ जाएगी.
View this post on Instagram
Bhooth Bangla Trailer Update
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि फिल्म ‘भूत बंगला’ का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार, 30 मार्च 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है. टीज़र ने जहां केवल किरदारों से परिचय कराया था, वहीं ट्रेलर में फिल्म की कहानी और काले जादू (Black Magic) से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया जा सकता है.
भूत बंगला फिल्म के बारे में
यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को 14 साल बाद वापस ला रही है. इसमें परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी हवेली और भारतीय पौराणिक कथाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है.
Special Request:
दोस्तों, आपके हिसाब से उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण क्या है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.