Dragon Glimpse Review in Hindi: सिर्फ 20 सेकंड में ही NTR ने लगा दी आग, Prashanth Neel ने दिखाया अब तक का सबसे खौफनाक और डार्क वर्ल्ड

Dragon Glimpse Review in Hindi: साउथ सिनेमा के ‘मास डायरेक्टर’ प्रशांत नील जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ ऐसा लाते हैं जो सिनेमाघरों को हिलाकर रख देता है. सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘ड्रैगन’ (Dragon) का पहला ग्लिम्प्स (Glimpse) रिलीज कर दिया गया है.

NTR-Neel’s Dragon Glimpse Review in Hindi

आमतौर पर ऐसी बड़ी फिल्मों के फर्स्ट लुक में सिर्फ हीरो का स्वैग और छाती ठोकने वाले डायलॉग्स होते हैं, लेकिन प्रशांत नील ने यहाँ एक बिल्कुल अलग और मास्टरक्लास रास्ता चुना है. आपको बता दें कि यह ग्लिम्प्स 4 मिनट 28 सेकंड लंबा है, लेकिन इसमें ‘RRR’ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर सिर्फ आखिरी के 20 सेकंड के लिए दिखाई देते हैं. बाकी का पूरा समय प्रशांत नील ने दर्शकों को उस खूनी और बर्फीली दुनिया से रूबरू कराने में लगाया है, जो उन्होंने इस फिल्म के लिए बनाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

Dragon Movie Plot

ग्लिम्प्स से साफ होता है कि फिल्म की कहानी साल 1967 के बाद के दौर में सेट है, जहाँ अवैध अफीम (Opium) के उत्पादन और उसके अंतरराष्ट्रीय काले कारोबार को दिखाया जाएगा. यह प्रशांत नील द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे क्रूर, खूनी और डार्क दुनिया होने वाली है, जो ‘KGF’ और ‘सालार’ से भी कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है.

Peddi Trailer Review in Hindi: 20 साल पुरानी कहानी दोहराओगे तो कैसे चलेगा

जूनियर एनटीआर का ‘विलेनियस’ अवतार

आखिर के 20 सेकंड में जब जूनियर एनटीआर की एंट्री होती है, तो वे सीधे आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं. उनका लुक डार्क, ग्रिटी और पूरी तरह से एक ‘कातिल’ जैसा है. भारी और गूँजती हुई आवाज में उनका एक डायलॉग सीधे दिल पर वार करता है:

सोते वक्त सपने में उनकी शक्ल नहीं आती जिनको मारा है, सिर्फ उनकी आती है जो बचे हैं! भटकते हुए भी मेरे सपनों में मत आना.

इसके बाद वे दर्शकों को अपने उस खौफनाक सपने में आने की चुनौती देते हैं, जहाँ वे हर किसी को काटने और तबाह करने के लिए तैयार खड़े हैं.

Watch Dragon Movie Glimpse in Hindi

Dragon Movie Star Cast

अनिल कपूर की एंट्री: ग्लिम्प्स का सबसे बड़ा सरप्राइज अनिल कपूर हैं, जो एक बेहद गंभीर और हाई-स्टेक्स कानून लागू करने वाले अधिकारी (Law Enforcer) की भूमिका में दिख रहे हैं. उनका औरा बहुत ही दमदार नजर आ रहा है. बल्कि देखकर लग रहा है कि अनिल ही फिल्म के हीरो हैं.

मजबूत सपोर्टिंग कास्ट: इन सब के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, बीजू मेनन और सिद्धांत गुप्ता जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जो यह इशारा करते हैं कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक गहरी कैरेक्टर-ड्रिवन कहानी हो सकती है.

रवि बसरूर का म्यूजिक: रवि बसरूर का थंडरस और भारी बेस वाला बैकग्राउंड स्कोर (BGM) जूनियर एनटीआर के डायलॉग्स को एक वार्निंग की तरह पेश करता है.

Dragon Movie Release Date

मैथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही यह पैन-इंडिया फिल्म जून 2027 में 5 भाषाओं में रिलीज होगी. इसमें तेलुगु के साथ-साथ, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भी शामिल हैं.

Special Request:

दोस्तों, प्रशांत नील ने ‘KGF’ में कोयले की खदान दिखाई, ‘सालार’ में खानसार का साम्राज्य और अब ‘ड्रैगन’ में 1967 का अफीम युद्ध! जूनियर एनटीआर का यह ‘खतरनाक विलेन’ वाला रूप आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment